अच्छे फेंग शुई में हरे रंग का ऐसे करे प्रयोग


Green Color Result  according to Feng shui. 

हरे रंग को फेंग शुई चीनी वास्तु शास्त्र में नई उर्जा या जन्म उर्जा का प्रतिक है | हरा रंग स्वास्थ्य का कारक है और अपने शरीर की नसों को और हेल्थ को संतुलित रखता है | हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी औषधि है। जब भी आप नया मकान बना रहे हो तो उसमे अच्छे से हरे रंग का प्रयोग करे | 

यह घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य को ठीक बनाये रखेगा | इसे इस चीनी विद्या में काष्ठ तत्व से जोड़ा गया है | आंखों को सुकून देने वाला हरा रंग प्रकृति का भी प्रतीक है। जिस प्रकार प्रकृति जीवन का संदेश देती है, उसी प्रकार इस रंग से भी जीवन का गहरा संबंध है।

घर में कछुआ रखने के फायदे वास्तु के अनुसार 

फेंगशुई से हरे रंग का प्रभाव


हरे रंग से आती है खुशहाली

फेंग शुई के अनुसार घर में तीन शेड में हरे रंग का प्रयोग किया जाना चाहिए | सिर्फ दीवारे ही हरी ना हो , बल्कि सजावट का सामान , तकिये के कवर भी अलग तरह के हरे रंग को दर्शाने वाले होने चाहिए | कलर करने के अलावा आप घर में जगह जगह पर हरे रंग के पौधे लगा कर भी हरियाली रंग को पा सकते है | वैज्ञानिक नजरिये से ये आपको ऑक्सीजन ही देंगे |

Everything green in room

घर में रखी ये तीन चीजे , खोलती है किस्मत के द्वार

साथ ही हरा रंग ग्रोथ को शो करता है जैसे एक छोटे से पौधे से विशाल वृक्ष का बन जाना . हरा रंग सादगी और उन्नति का परिचायक बताया गया है . साथ ही यह तनाव को दूर करके आत्मविश्वास बढाता है . 

दिशा ज्ञान :

फेंग शुई के अनुसार हरे रंग की दिशा घर या ऑफिस के पूर्व और दक्षिण पूर्व में बताई गयी है |

सकारात्मक उर्जा दे , डिप्रेशन हटाये 

हरे रंग को देखकर व्यक्ति खुश होता है | यह चिंतित व्यक्ति की चिंता को दूर करने की क्षमता रखता है | घर में यदि अच्छे से हरा रंग का प्रयोग किया गया है तो यह घर में सकारात्मक उर्जा को बढाता है और नकारात्मक उर्जा को दूर करता है |

>> फेंगशुई टिप्स और टोटके उपाय

>>  फेंग शुई के अनुसार विंड चाइम लाता है अच्छी किस्मत और तरक्की  

Post a Comment

Previous Post Next Post