शकुन शास्त्र से जाने कौनसे संकेत होते है शुभ

Kounse Sanket Hote Hai Shubh  

शकुन शास्त्र से हम बड़ी ही आसानी से जान सकते हैं कि निकट भविष्य में (यानी आज के दिन) हमारे साथ क्या होने वाला है शकुन शास्त्र से हम बड़ी ही आसानी से जान सकते हैं कि निकट भविष्य में (यानी आज के दिन) हमारे साथ क्या होने वाला है। वो कौनसे संकेत है जो हमें बताते है कि 

kounse sanket hote hai shubh

कौनसे होते है शुभ संकेत 

(1) सुबह उठते ही यदि आपको नारियल, शंख, मोर, हंस या सुगंधित फूल दिखाई दे तो पूरा दिन शुभ गुजरता है। यह संकेत है आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ होने वाला है |

(2) घर से निकलते समय यदि कोई सुहागिन स्त्री पूजा की थाली हाथ में लिए या पूरे सोलह श्रृंगार में दिखाई दे तो यह भाग्योदय के लिए शुभ और मंगल संकेत है |

(3) घर से निकलते समय सफाईकर्मी हरिजन का दिखना बहुत शुभ माना गया है |

(4) यदि किसी काम पर जाते समय पीछे से छींक सुनाई दें तो यह कार्य पूरा होने का संकेत है। रूकें नहीं, तुरन्त प्रस्थान करें।

(5) यदि घर से निकलते ही सफेद गाय दिखाई दे तो यह अच्छा होने के प्रतिक है |

(6) किसी काम पर जाते समय सफेद सांप का दिखना कार्य के पूरा होने की निशानी है।

(7) शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय अगर कोई छोटी कन्या पानी से भरा हुआ कलश (मटका) उठाए दिखे तो यह निकट भविष्य में धन लाभ होने की संभावनाएं बताता है। परन्तु कलश का खाली होना आर्थिक नुकसान का इशारा है।

(8) सुबह उठते ही भगवान की फोटो या मूर्ति के दर्शन हो या शंख , मंदिर की घंटियों की आवाजें सुनाई दें तो व्यक्ति का पूरा दिन बहुत अच्छा गुजरता है।

(9) घर से निकलते समय यदि कोई वृद्ध स्त्री (अथवा माता) आर्शीवाद दे तो इसे दैवीय कृपा मान कर काम की सफलता सुनिश्चित माननी चाहिए।

(10) किसी काम पर जाते समय दांये हाथ की दिशा में सांप, कुत्ता, मोर अथवा बंदर दिखे तो यह शुभ समाचार लाता है।

>> वास्तु के अनुसार  भूल से भी ना लगाये ये  तस्वीरे घर में 

>> मिट्टी से बनी ये चार चीजे जरुर रखे घर पर , वास्तु में मानी गयी है अत्यंत शुभ

>> उपहार में शुभ चीजे और गिफ्ट आइटम

>> बर्बाद कर देती है घर में रखी ऐसी पांच वस्तुए

 >>वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़ी रोचक बाते जो लाती है समृधि

Post a Comment

Previous Post Next Post