घर में रखी ये तीन चीजे , खोलती है किस्मत के द्वार

Ghar Ke Liye Sabse Teen Shubh Chije 

हर व्यक्ति अच्छी किस्मत का धनी बनना चाहता है | अच्छी किस्मत खुशियों का द्वार खोल देती है | व्यक्ति की थोड़ी सी मेहनत से भी उसे बड़े फायदे प्राप्त होने लगते है | यदि किस्मत साथ ना हो तो खूब परिश्रम के बाद भी मनोवांछित फल की प्राप्ति नही हो पाती | इसलिए वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी शुभ चीजे होती है जो आप अपने घर या ऑफिस में लगाते है तो सकारात्मक उर्जा बढ़ने लगती है और आपकी किस्मत में चमकने लगती है .  

vastu se teen shubh chije kounsi hai

पूजा पाठ और अच्छे कर्म से काफी हद तक भाग्य को अच्छा बनाया जा सकता है | साथ ही घर में कुछ शुभ चीजे रखने से भी घर में सकारात्मक उर्जा बढती है जो नए नए सुअवसर हमें प्राप्त होते है | आइये जानते है कि घर में वे शुभ चीजे कौनसी है.

कछुआ – Tortoise

Tortoise

हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र में कछुए को अत्यंत शुभ माना गया है | धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि विष्णु ने कच्छप अवतार धारण कर समुन्द्र मंथन में मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया था जिससे कि समुन्द्र को मथा जा सके | साथ ही कछुआ दीर्घ आयु वाला जीव है जो जिस घर में रहता है उस घर के सदस्य लम्बी आयु प्राप्त करते है | कई लोग जिन्दा कछुए को तो कई धातु के कछुए को घर में रखते है | यह धन लक्ष्मी को अपनी तरफ आकर्षित करता है | जिस घर में यह रहता है वहा कभी आर्थिक संकट नही आता और भाग्य के द्वार खुल जाते है | कछुए की अंगूठी पहना भी बहुत शुभ माना जाता है |

पिरामिड – Pyramid

Pyramid

चीनी वास्तु फेंगशुई में पिरामिड को शुभता का प्रतीक माना जाता है | ऐसी मान्यता है कि यह नकारात्मकता को दूर करके  सकारात्मक ऊर्जा को लाता है | जिस घर में इसके दर्शन होते रहते है , उन्हें अलग ही तरह कि शक्ति की प्राप्ति होती है जिससे उनके बिगरे काम भी बन जाते है | इसे उर्जा को संतुलित करने वाला माना जाता है | यदि घर में कोई वास्तु दोष हो तो उसके दुष्प्रभावो को भी यह काफी हद तक कम कर देता है |

Lakshmi Kuber Wealth Yantra

lakshmi kuber yantra


हिन्दू धर्म में धन के देवता धन अधिपति धनेश कुबेर को और धन की देवी माँ लक्ष्मी को बताया गया है | इन दोनों की कृपा जिस पर हो जाये , वो अत्यंत धनवान और आर्थिक समृधि को प्राप्त कर लेता है | जिस घर के मंदिर में विधि विधान और शुभ मुहूर्त में श्री यंत्र (लक्ष्मी यंत्र ) और कुबेर यंत्र कि स्थापना और रोज विधिवत पूजा अर्चना की जाती है , वहा स्वयं लक्ष्मी स्थाई निवास करती है | इस तरह के घर में धन अन्न की खूब बरकत होती है |

Post a Comment

Previous Post Next Post