फेंगशुई टिप्स और टोटके उपाय


Top Tips from Feng shui

फेंग शुई चीन देश का वास्तुशास्त्र है , पर यह इतना प्रभावी और कारगर है की इसे अब दुसरे देशो में भी प्रयोग में लिए जा रहा है | भारत में भी वास्तुशास्त्र और फेंग शुई के नियम बहुत से व्यक्ति काम में ले रहे है | फेंग शुई के नियम बड़े ही सरल और आसानी से काम में लिए जा सकते है | आइये हम आपको कुछ इसी विषय पर टिप्स और टोटके बताते है जो जीवन में सुख समृधि रिद्धि सिद्धि लाये |

फेंगशुई के गजब के ट्रिक्स

फेंगशुई का अर्थ : फेंग शब्द का चीनी अर्थ है वायु और शुई का अर्थ है जल | अत: फेंगशुई जल और वायु तत्व से जुडा दार्शनिक वास्तु है |

फेंगशुई के 16 कारगर टिप्स (टोटके) 

Top 16 Feng shui Tips in Hindi 

१) झूलने वाली घंटी (Wind Chime ) : यह हवा में लटकी हुई घंटी होती है जो वायु से मधुर संगीत निकालती है | जब Wind Chime की मधुर और कर्णप्रिय संगीत निकलता है तो उस जगह सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है |

2) प्रेम के प्रतीक पक्षी (Love Bird) : अपने वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ाने के लिए अपने बेडरूम में प्यार के प्रतीक पक्षी लव बर्ड या मैंडरेन डक की फोटो या मूर्ति लगाये |

3) नमक का पात्र : घर के पूर्व दिशा में एक पात्र में नमक भर के रखे | हर दिन इसे आप बदल दे और नया नमक काम में ले | माना जाता है की यह नमक घर में उपस्थित नकारात्मक उर्जा को खत्म करता है |

4) मुख्य द्वार पर तीन सिक्के : घर में कभी पैसो की कमी ना हो , इसके लिए घर के मुख्य द्वार के हेंडल पर तीन चीनी पुराने सिक्के लाल कपडे में बांध कर लटका दे |

5) फव्वारा (Fountain ): घर के उत्तरपूर्वी कोने में एक फव्वारा होना चाहिए जिसका पानी घर की तरफ की दिशा में आये | ऐसा यदि आप करते है तो घर में समृधि आती है |

6) बांस का पौधा (bamboo tree) : माना जाता है की जिस घर के आँगन में बांस का पोधा हो , उस परिवार के लोगो की आयु में बढ़ोतरी होती है |

7) Dragon Idol : यह घर की रक्षा के लिए और काली नजर से घर को बचाता है | इसे मुख्य द्वार पर सुरक्षा पहरेदार के रूप में लगाया जाता है |

8) Jhad Fanus : यह दाम्पत्य जीवन में सुख शांति लाता है | इसे आप बेडरूम में लगाये | यह क्रिस्टल ग्लास से बना छत का रोशनदान है जिसमे आप लाल बल्ब लगाये |

9) मछलियों का जोड़ा : घर में मछलियों का जोड़ा रखने से घर में खुशहाली और बरकत आती है |

10) कछुआ : फेंगशुई के अनुसार दीर्घजीवी कछुआ जिस घर में पाला जाता है या उसकी मूर्ति रखी जाती है , उस घर में सभी की उम्र बढती है और घर में समृधि संपन्नता आती है |

11) तीन टांगों वाला मेंढक : घर में तीन टांग वाला और मुँह में सिक्के दबाये हुए वाला मेंढक की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है | यह मूर्ति बताती है की आपके घर में सम्पदा का प्रवाह होने वाला है |

12) लाफिंग बुद्धा (Laughing Bhddha ) : घर में समृधि और खुशहाली के प्रतीक लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना मंगलकारी माना जाता है |

13) गोल्डन फिश (Golden Fish) : घर में गोल्डन फिश रखने पर उन्नति आती है |

14) नदी पेंटिंग ( River Painting ) : घर में नदी या झरने की फोटो लगाये | यह कार्यो में उन्नति का प्रतीक है |

15) भागने वाले घोड़े (Running Horse) : कार्य क्षेत्र में भागने वाले घोड़े की फोटो लगाये जिससे आपको भी कार्य की तरफ अति उत्साह और उमंग आये |

16) मनी प्लांट (Money Plant ) : घर में मनी प्लांट लगाना धन को अपनी तरफ खिचता है |

Post a Comment

Previous Post Next Post