तुलसी जी का पौधा और ध्यान रखने योग्य बाते


Tulsi Ji Ke Poudhe Se Jude Mukhy Niyam – Important religious rules with Sacred Tulsi Plant !

हमारी सनातन परम्पराओं के अनुसार हर घर में तुलसी का पौधा (Basil Plant) होना चाहिए और उसे देवी तुल्य मानकर नित्य पूजा अर्चना की जानी चाहिए | सभी पौधो में तुलसी जी के पौधे को सबसे अधिक पूजनीय माना गया है | कुछ इसे देवी तो कुछ बेटी की तरह इसका ध्यान रखते है और फिर देव उठनी एकादशी पर शालिग्राम जी के साथ तुलसी विवाह भी करवाते है |

तुलसी का पौधा और ध्यान रखने वाली बाते


 घर में तुलसी जी का पौधा होने से घर में सकारात्मक उर्जा (Positive Energy) का वास होता है | साथ ही यह पौधा घर के बिगड़े हुए वास्तु को भी सुधार देता है | वास्तु टिप्स में इसे बहुत ही खुशहाली लाने वाला पौधा बताया गया है . 

घर में तुलसी जी के पौधे को लेके कुछ नियम है जिनका आपको पालन करना चाहिए | आइये जानते है वे मुख्य 8 बाते जो तुलसी जी के पौधे का ध्यान और पूजा के लिए जरुरी है | 

कैसे घर में ध्यान रखे इन 8 बातो से तुलसी के पौधे का

अब चलिए जानते है कि तुलसी जी के पौधे से जुड़े कुछ नियम 

Tulsi Vastu niyam se paye sukh


1) रविवार को छोड़कर हर दिन दे पानी : तुलसी जी के पौधे को सुखा नही रहने दे | उसे रविवार के अलावा हर दिन पानी दे | तुलसी जी का पौधा जितना हरा भरा होगा उतनी ही आप पर ईश्वर की कृपा बरसेगी |

2) रोज करे तुलसी जी की पूजा : जिस घर में तुलसी हो उन्हें हर दिन तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए | हर संध्या सबसे पहले इनके आगे घी का दीपक जलाना चाहिए |

3) इस दिन नही तोड़नी चाहिए तुलसी के पत्ते : तुलसी जी के पत्ते को आप रविवार , एकादशी और ग्रहण के दिन ना तोड़े | यह अशुभ माना जाता है | संध्या के बाद भी तुलसी नही तोडनी चाहिए | इससे लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती है |

4) ना चबाये कभी तुलसी के पत्ते : जब भी आपको चरणामृत या ऐसे ही तुलसी जी के पत्ते का सेवन करना है तो उसे सीधा निगल लेना चाहिए | कभी भी पत्ते चबाने नही चाहिए |

5) गणेश और शिव को ना चढ़ाये : तुलसी जी के पत्ते कभी गणेश जो को और शिवजी को ना चढ़ाये क्योकि इनके पीछे पौराणिक कथाये है |

6) वास्तु दोष कम करती है तुलसी जी : घर में यदि वास्तु दोष है तो उसे तुलसी जी का पौधा दूर करता है | यह घर की बुरी नजर से रक्षा भी करती है |

7) तुलसी है चमत्कारी औषधि भी : तुलसी को शक्तिशाली औषधि भी बताया गया है | तुलसी कई बीमारियों का सही ईलाज करती है | हर दिन इसकी पत्ती का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है |

8) यदि घर में तुलसी सुख जाये तो : यदि घर में तुलसी का पौधा सुख जाये तो इसे बहते पानी में बहा देना चाहिए और इसकी जगह दूसरी तुलसी का पौधा उगा ले |

इससे पहले हमने बताया कि घर से कैसे नकारात्मक शक्तियों को दूर करे जिसमे भी तुलसी जी के पौधे का मुख्य भाग होता है . 

>> अपनी तिजोरी को कैसे रखे भाग्यशाली - जाने वास्तु टिप्स 

>> घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार ध्यान रखने वाली बाते 

Post a Comment

Previous Post Next Post