कौनसी तस्वीरे घर में नही लगानी चाहिए ? 

Vastu Anusar Kounsi Photo Nhi Lagaye Ghar Par 

घर में लगी तस्वीरे भी वास्तुदोष का कारण बन सकती है जिससे घर में सुख शांति में विध्न आ सकता है | अत: सोच समझकर ही अपने घर में तस्वीरे लगाये | कभी कभी गलत तस्वीर लगाने से आप अनजाने में ही नकारात्मक शक्तियों को आमंत्रित कर लेते है और फिर उसकी हानि पुरे परिवार को भोगनी पड़ती है |

घर में कैसी फोटो नही लगानी चाहिए

आइये जाने कौन कौन सी तस्वीरे घर में नही लगानी चाहिए

महाभारत के युद्ध की : कभी भी घर में महाभारत के युद्ध की तस्वीर और महाभारत ग्रन्थ घर में रखना नही चाहिए | इस ग्रन्थ में युद्ध भाग अति होने से यह घर में लड़ाई झगडे का कारण भी बन जाता है |

डूबती हुई नाव और अस्त होता हुआ सूर्य  : किसी पानी में डूबती हुई नाव की फोटो भी घर में नही लगानी चाहिए | यह नकारात्मक सोच को जन्म देती है और आपके व्यवहार पर इसका प्रभाव दिखाई देता है | इसी तरफ यदि सूर्य अस्त हो रहा तो उसकी भी तस्वीर घर पर नही लगानी चाहिए |

ताजमहल : ताजमहल की फोटो , शोकेस जैसी कोई चीज घर पर नही रखनी चाहिए |एक तरफ यह प्रेम का प्रतीक है पर दूसरी तरफ है यह मकबरा भी है जो शाहजहा ने मुमताज़ के लिए बनवाया था |

ताजमहल की फोटो


नटराज की मूर्ति और फोटो :  यह शिव का तांडव नृत्य करता रूप है जो प्रलयकारी है अत: कभी भी भूल से यह फोटो या मूर्ति घर पर नही लानी चाहिए |

नटराजन फोटो


हमारे  एक लोकोक्ति है जैसा अन्न वैसा मन इसी तरह जो हम घर में बारम्बार देखते है उसका प्रभाव हमपे आता ही है | यही बात इन तस्वीरो के साथ भी लागु होती है |

अत घर में हमेशा अच्छी उर्जावान और सकारात्मक तस्वीरे ही लगनी चाहिए | 

>> कैसे हटाये घर से नकारात्मक शक्तियां  

>> तुलसी जी का पौधा और ध्यान रखने योग्य बाते

>>वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य 

>>वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

>> वास्तु दोष दूर करने वाले 21 वास्तुशास्त्र के टिप्स

कौनसी तस्वीरे लगानी चाहिए ? 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में वे फोटो या तस्वीरे लगानी चाहिए जिससे की सकारात्मक उर्जा (Positive Energy ) का संचार होता है . जैसे की 

- आप उगते हुए सूर्य की फोटो लगाये यह उन्नति का सूचक है . 

- आप सात भागते हुए घोड़े की फोटो लगा सकते है . 

- आप कछूआ की फोटो लगा सकते है जो दीर्घ आयु का प्रतीक है . 

- आप हँसते हुए बच्चे की फोटो लगा सकते है जिसे देखकर आपका मन खिल जाता है . 

- आप ख़ुशी देने वाले खिलते हुए फूलो की फोटो घर में लगा सकते है . 

वास्तु से क्या ध्यान रखे  तिजोरी से जुड़ी बाते 

घर के मंदिर में ध्यान रखने योग्य बाते , भाग्य उदय हो जायेगा 

Post a Comment

Previous Post Next Post