मनी प्लांट करा देगा फायदे की जगह नुकसान , यदि ये बाते ध्यान नही रखेंगे तो  

Money Plant: Vastu and Feng Shui Tips वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख समृधि बढ़ाने वाला पौधा बताया गया है | इसके जादुई प्रभाव के कारण ही इसका नाम Money Plant रखा गया है | जो इसके बारे में जानते है वे अपने घर में इसे जरुर लगाते है और भरकस प्रयास करते है कि यह अच्छे से फले फुले | पर कई बार बिना जानकारी के हम इसे घर में रखकर ऐसी गलतियां कर जाते है जिससे हमें कई दुष्परिणाम भुगतने पड़ते है | आपके साथ भी ऐसा नही हो अत: ध्यान से पढ़े इस पोस्ट को | 

तो आज हम आर्टिकल में जानेंगे कि मनी प्लांट से जुड़ी ध्यान रखने वाली बाते . 

Money plant disadvantages


>>  क्या है चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई और जाने इसके लाभ के बारे में  

>> फेंगशुई टिप्स और टोटके उपाय

>>  फेंग शुई के अनुसार विंड चाइम लाता है अच्छी किस्मत और तरक्की  

आर्थिक उन्नति देने वाला यह पौधा मनी प्लांट को लेकर कुछ नियम है जिसे आपको जानना चाहिए और उसी के अनुसार इस पौधे की देखभाल और रखरखाव करना चाहिए . 

सही दिशा : मनी प्लांट को घर में कभी भी ईशान दिशा में नही लगाना चाहिए |इस दिशा में इसे लगाने से सबसे अधिक नुकसान होते है , खास तौर पर आर्थिक नुकसान | अत: पैसे की बर्बादी ना हो इसके लिए मनी प्लांट को घर के आग्नेय दिशा (दक्षिण पूर्व ) में लगाना चाहिए जो कि अग्नि की दिशा है |

इसे कभी भी घर के उत्तर पूर्व दिशा में नही लगाना चाहिए . 

रखे हमेशा हरा भरा मान्यता है कि यह पेड़ जितना हरा भरा और बढेगा उतना ही आपके पास धन प्राप्ति के संयोग बनेंगे | अत: इसे घर में लगाने के बाद इसे कभी मुरझाने नही दे | इसका पूर्ण ध्यान रखे और खाद और जल समय समय पर देते रहे |

ऊपर बढे , निचे नहीं : मनी प्लांट कि बेल हमेशा ऊपर की तरफ दिवार के सहारे बढती रहनी चाहिए | ऐसा नही हो कि यह जमीन के ऊपर ही बढती रहे |

लेन देने में कभी काम में ना ले  : मनी प्लांट पौधे को कभी भी किसी व्यक्ति को ना गिफ्ट करे और ना ही किसी से गिफ्ट में ले . इससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है . 

आपको यदि अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना है तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे खरीद कर ले आये 

>>वास्तु दोष को शांत करने वाले मंत्र -VASTU MANTRA IN HINDI

>>शकुन शास्त्र से जाने कौनसे संकेत होते है शुभ

>> मछली पालने के लिए एक्वेरियम से घर में वास्तु लाभ


Post a Comment

Previous Post Next Post