वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक


Vastu Shastra Ke Anusar Shubh Chije Kounsi Hai

वास्तु शास्त्र में कई ऐसी शुभ और धार्मिक वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जो घर के वातावरण में सकारात्मक उर्जा (positive energy ) को बढाती है | इससे घर में सभी के स्वास्थ्य अच्छे रहते है | घर में सुख आनंद और समृधि का वास हो जाता है | यदि घर में कोई वास्तु दोष भी है तो यह वास्तु चिन्ह और प्रतीक उस कमी को दूर करने में सहायक है.

vastushastra shubh chinah or prateek

>> तुलसी जी का पौधा और ध्यान रखने योग्य बाते

>>वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य 

शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

तो आइये जानते है वास्तु शास्त्र के टिप्स के हिसाब से शुभ और मंगलकारी प्रतिको के बारे में 

1) मंगल कलश

यह मिट्टी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

2) गृहलक्ष्मी के हाथो के निशान

घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओ को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।

3) मछली के प्रतीक

वास्तु में मछली को घर में रखने के फायदे बताये गये है | मछली के प्रतीक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक़्वेरियम भी रख सकते हैं।

macchli pratik


4) ॐ का चिन्ह

ॐ का चिन्ह घर में रखने से एक विशेष उर्जा संचार होता है, जो रोगों बीमारियों को दूर करने वाली , सुख समृधि बढ़ाने वाली शक्ति है | यह घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है |

Om auspius Sign


5) स्वस्तिक निशान

यदि आप धन के अधिक खर्च की समस्या से परेशान है की धन आने पर भी अकारण जा रहा है | चाहे वो बीमारियों में हो या धन के खोने में तब आपको स्वस्तिक का चिन्ह का प्रयोग करना चाहिए | स्वस्तिक का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है | आप इस चिन्ह को घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ बनाये |

6) त्रिशूल :

घर को बुरी नजरो से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शिव जी के त्रिशूल का अंकन करे | यह त्रिशूल काली नजरो को आपके घर पर लगने नही देती |

Trishul Sign vastushastraa



सारांश :- दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से कौनसी चीजे घर में सकारात्मक उर्जा बढाती है और नकारात्मकता को दूर करती है .

>> अपनी तिजोरी को कैसे रखे भाग्यशाली - जाने वास्तु टिप्स 

>> घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार ध्यान रखने वाली बाते 



Post a Comment

Previous Post Next Post