चन्द्र देवता से जुड़ी मुख्य 15 बाते 


जाने चन्द्र देवता के बारे में 

हिन्दू धर्म में सूर्य , चंद्रमा , वायु , अरुण आदि को स्वर्ग के देवता बताया गया है जिनके राजा है इंद्र देव . हर देवता को एक विशेष काम दिया गया है जैसे अरुण देव जल से जुड़े है तो वायु देव हवा से , वैसे ही सूर्य ताप से तो स्वयं इंद्र वर्षा से . 

chandra devta se judi 10 baate

भगवान चन्द्र देवता रात्रि में दर्श्यमान देवता है | इन्हे जल तत्व का देवता भी माना जाता है | यह भगवान शिव की जटाओ में अर्ध चन्द्र के रूप में विराजमान है | यह ज्योतिष के नवग्रह में दुसरे नंबर पर आते है | इन्हे वहा चन्द्र ग्रह कहा जाता है | इनका प्रिय दिन शिव की पूजा सोमवार का वार ही है | चंद्रमा की महिमा और हमारे जीवन में महत्व से जुडी कोई रोचक जानकारी निचे दी जा रही है |

चन्द्र देवता की महिमा

आइये चन्द्र देव से जुड़ी 15 रोचक बातो में जानते है कि हिन्दू धर्म में चन्द्र देवता की क्या महिमा और महत्व है .

आइये जानते है भगवान चन्द्रमा से जुडी 10 रोचक बाते

  1. माता पिता :  भगवान चन्द्र देवता के माता पिता का नाम ऋषि अत्रि और अनुसूया था | इसी अनुसूया को त्रिदेव की माता भी बनने का सुख प्राप्त हुआ था |
  2. कलाए : चन्द्र देव की 16 कलाये है | शरद पूर्णिमा की रात ये अपनी सम्पूर्ण सभी 16 कलाओं से युक्त होते है .
  3. सवारी : चन्द्र देवता को 10 सफेद घोड़ो से जुड़े  श्वेत रथ पर विराजित किया हुआ बताया जाता है . 
  4. पुत्र : इनके रोहिणी पत्नी से बुध ग्रह के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है |
  5. मन को नियंत्रण : ज्योतिष शास्त्र में इन्हे मन का कारक बताया गया है | मन में आने वाले विचार चंद्रमा की कला पर निर्भर करते है |
  6. चन्द्रमा के भाई : इनकी माता के दो पुत्र ओर भी हुए थे | चन्द्र देव के भाई भगवान दत्तात्रेय और ऋषि दुर्वासा थे |
  7. चौदह रत्न में एक : स्कंदपुराण में प्रसंग के अनुसार देवता और दानवो के बीच जब समुन्द्र मंथन हुआ तो उसमे एक रत्न चन्द्र देवता भी थे | इनके शिव शंकर ने अपने मस्तिष्क पर धारण कर लिया |
  8. दक्ष कन्याओ से विवाह : इन्होने प्रजापति दक्ष की 27 कन्याओ से विवाह किया | यह सभी कन्याये ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के रूप में जानी जाती है |
  9. गणेश श्राप : एक बार इन्हे गणेश पर हंसी आ गयी और उस कारण गणेश ने चंद्रमा को श्राप दे दिया की उनका आकर कभी भी एक सा नही रहेगा | यही कारण है अमावस्या पर चंद्रमा दिखाई नही देते जबकि पूर्णिमा के दिन पुरे दिखाई देते है |
  10. पूर्णिमा का महत्त्व : हर माह एक पूर्णिमा आती है | पूर्णिमा के उपाय करके आप चन्द्र देवता को प्रसन्न कर सकते है | इस दिन चंद्रमा पूर्ण दिखाई देते है |
  11. प्रिय चीजे : भगवान चन्द्र देवता को सफेद चीजे प्रिय है | पूर्णिमा के दिन इनकी पूजा खीर , चावल , दूध आदि से करनी चाहिए |
  12. सोमनाथ : चन्द्र देवता ने महा तपस्या करके भगवान शिव के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी | यह 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले स्थान पर आता है |
  13. शिव मस्तक  : भगवान शिव की जटाओ पर चन्द्रमा को सुशोभित बताया गया है . 
  14. ज्योतिष में चंद्रमा : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रहों में चंद्रमा का दूसरा स्थान होता है . यह कर्क स्वामी के ग्रह है . इनकी महादशा 10 साल की होती है . जिस जातक से ये रुष्ट हो जाते है , उन व्यक्तियों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है . 
  15. मंत्र : चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम मंत्र है : ॐ सों सोमाय नम: . इसे चंद्रमा की रोशनी के निचे जपने से चन्द्र दोषों से मुक्ति मिलती है . 

Post a Comment

Previous Post Next Post