मंगल दोष के कारण और उपाय

क्या होता है मंगलदोष मंगल दोष दूर करने के उपाय - What is Mangal Dosh in Jyotish and Jane Upay

जब किसी जातक की कुण्डली में मंगल दोष होता है तो उसके जीवन में अनेको परेशानियाँ आना शरू हो जाती है | भाग्य उसका साथ नही दे पाता | ऐसा भी कहते है कि जिस लड़का और लड़की की कुंडली में यह दोष होता है उनकी शादियों में कई विध्न आते है अत: मंगल दोष को शांत करने के लिए उपाय जानना जरुरी हो जाता है . 

मंगल दोष शांति के उपाय क्या है

आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे मंगल दोष व्यक्ति के भाग्य में भारी पड़ता है और इसके निवारण के प्रभावी उपाय क्या है .

क्या होता है  मांगलिक दोष

जब जातक के कुण्डली के जन्म चक्र के 1, 4, 7, 8 और 12 वे घर में मंगल हो तो ऐसा व्यक्ति मांगलिक कहलाता है | इस स्थति विवाह के लिए अत्यंत विनाशकारी और अशुभ मानी जाती है |वैवाहिक सम्बन्ध बदतर हो जाते है | पति पत्नी में कलेश विवाद बढ़ने लगते है |

पलंग के निचे रखे ये और ग्रह दोष को दूर करे

मंगल दोष से होने वाले नुकसान 

♣  मंगल दोष वाले व्यक्ति की शादी में कई अडचने आती है , उसके रिश्ते जल्दी नही हो पाते है . ऐसा कहा जाता है कि मांगलिक दोष से युक्त लड़के की शादी मांगलिक दोष युक्त लड़की से ही होनी चाहिए . 

♣ मंगल ग्रह गुस्सैल स्वभाव का ग्रह है अत: इस दोष से युक्त व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है . 

♣  मंगल दोष वाली लड़की शादी के बाद ससुराल में वो सुख नही पा पाती . उसके रिश्ते ससुराल में सही नही होते है . 

♣  मंगल दोष वाली लड़की शादी के बाद ससुराल में वो सुख नही पा पाती . उसके रिश्ते ससुराल में सही नही होते है . 

♣ मंगल दोष के कारण वैवाहिक सम्बन्ध अच्छे नही होते है और बहुत परेशानियाँ आती है . 

♣ मंगल दोष 

मंगल दोष शांति के कुछ सरल उपाय

चलिए अब जानते है कि जिस जातक के मंगल ग्रह का दोष होता है उसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कौनसे उपाय बताये गये है . 

➜ जिस व्यक्ति के ऊपर मंगल का दोष है उन्हें निचे बताये गये चमत्कारी उपाय करने से शीघ्र ही फायदा होता है |

➜ हर मंगलवार और शनिवार हनुमान जी के सुन्दरकाण्ड का पाठ विधिपूर्ण करे |

➜ देवियों में मंगल गौरी की कृपा से मंगल दोष कम होता है अत: शुक्रवार को माँ मंगला गौरी की आराधना करे |

➜ भगवान शिव के चमत्कारी महामृत्युजय मंत्र का जाप करना भी दोष को कम करने के समान है |

➜ मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाये | चौला सिंदूर और चमेली के तेल से बनाये |

➜आटे को लोई में गुड रखकर सफेद गाय को यह खिलाये |

➜ मंगल चन्द्रिका स्तोत्र एक शक्तिशाली मंगल दोष कम करने का पाठ है |

➜ उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर में जाकर एक बार पूजा अर्चना करके मंगलदेव से विनती करे की वो आपको दोष से रहित कर दे |

➜ मंगल दोष के महा मंत्रो का रोज जाप सही विधि और नियम से करे |

पीपल के पेड़ के प्रभावी चमत्कारी उपाय और टोटके 

मंगल दोष निवारण के मंत्र :

मंगल दोष को दूर करने के मंगलदेव के कुछ मंत्र निचे बताये जा रहे है |

1) ऊँ अं अगारकाय नम: जप संख्या

इसको जपने की संख्या है : 11,100

मंगल दोष निवारण मंत्र :  मंगलम पुण्डरिकाक्ष:, मंगलाय तनो हरि:।।

 सारांश 

  1. तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना की मंगल दोष क्या होता है और कैसे हम मंगल दोष को दूर करने के उपाय काम में ले सकते है . साथ ही हमने बताया की मंगल दोष से क्या नुकसान झेलने पड़ते है .  आशा है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .  

कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए करे सूर्य से जुड़े यह उपाय

Post a Comment

Previous Post Next Post