शुक्रवार के इन उपायों से मातारानी हर मनोकामना पूर्ण करती है
Shukrvar Ke Mata Rani Se Jude Upaay
धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि कल्याण और मंगल करने वाली ममतामई माँ का दिन शुक्रवार है | इस दिन मातारानी की विशेष पूजा अर्चना और दिन व्यतीत करने से मातारानी अपनी करुणामई कृपा अपने भक्तो पर रखती है | माँ के आशीष से दुःख के बंधन खुलते है और सुखो की प्राप्ति होती है |
शुक्रवार विशेष कर माँ संतोषी और लक्ष्मी जी का दिन बताया गया है | दोनों की कृपा से आर्थिक संकट दूर होकर संतोष और सब्र की प्राप्ति होती है | आज हम इस लेख में शुक्रवार को किये जाने वाले कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे है |
Friday Chamatkari Upay Se Monokamna Purn
दक्षिणावर्ती शंख से विष्णु का अभिषेक
शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति शुक्रवार को भगवान विष्णु का अभिषेक और पूजा दक्षिणावर्ती शंख से करता है , उस पर माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और उसके आर्थिक संकट दूर करती है |
पीली कौड़ी का उपाय
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी रखे | फिर इसमे एक चांदी का सिक्का और थोड़ी सी केसर डाल कर इस कपडे को बांध दे | माँ लक्ष्मी को याद करके इसे अपने तिजोरी में रख दे | भविष्य में आपको आर्थिक उन्नति के मार्ग खुले हुए नजर आने लगेंगे |
गौ माँ के शुद्ध घी का दीपक
वास्तु शास्त्र में आठ दिशाओ में से एक दिशा ईशान देवी देवताओ की दिशा बताई गयी है | घर के इस कोने से की गयी पूजा सीधे देवी देवताओ तक पहुंचती है | अत: शुक्रवार के दिन इस दिशा में गाय के घी का दीपक प्रज्ज्वलित करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है |
कुँवारी कन्याओ को भोजन
कुंवारी कन्याओ को देवी का रूप माना जाता है | शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओ को केसर मिश्र खीर खिलाये और दक्षिणा देकर उनका आशीष ले | ऐसा करने से देवी माँ प्रसन्न होती है | अच्छे स्वास्थ्य , संतोष और धन की प्राप्ति होती है | यहा ध्यान रखे कि माँ संतोषी को खट्टा खाना पसंद नही है अत: आप खाने में कुछ भी खट्टा ना बनाये
Article Topic : – Shukrvaar Ko Kiye Jane Wale Upay Jisse Maa Hoti Hai Prasnn
>> रविवार के उपायो से करे अपनी मनोकामनाए पूर्ण
>> मंगलवार के उपाय और टोटके जिनसे हनुमान जी करेंगे बेड़ापार
Post a Comment