सोमवती अमावस्या के कारगर उपाय जो किस्मत चमका देंगे


Somvati Amwasya ke Upay in Hindi

चन्द्र की दशा के कारण अमावस्या और पूर्णिमा का अपना महत्व है | अमावस्या पर चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखना बंद होता है तो पूर्णिमा पर यह पूर्ण रूप से दिखाई देता है | पूर्णिमा और अमावस्या का चन्द्रमा से जुड़ा रहस्य के पीछे हमने आपको एक पौराणिक कथा बताई थी | यह दिन अति पूण्य प्राप्ति के होते है और कुछ छोटे बड़े उपाय करने से भाग्य हमारे पक्ष में परिणाम देना शुरू कर देता है |

somvati amawasya ke upaay


साल में आने वाली अमावस्या में कुछ बहुत महत्वपूर्ण होती है जैसे मौनी अमावस्या , शनि अमावस्या और सोमवती अमावस्या |

▌1  ▌ अमावस्या की तिथि को पितरों का दिन माना गया है। इस दिन विशेष रूप से घर के पितृ देवी देवताओ की पूजा करनी चाहिए | इस दिन घर के पितरो का तर्पण करना चाहिए | किसी अच्छे ब्राहमण को अच्छे से भोजन करा कर , सामर्थ्य अनुसार दान करे |

▌2  ▌ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में पंचामृत से अभिषेक करे और सात चक्र लगाकर भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करे |

▌3  ▌ सोमवती अमावस्या पर शिवलिंग पर जल व बिल्वपत्र चढ़ाए। इसके बाद वहीं बैठकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे कालसर्प दोष का असर खत्म हो जाता है। इससे भगवान शिव की अपार कृपा की प्राप्ति होती है 

shivling ka abhishesk


▌4  ▌ सोमवती अमावस्या की संध्या के समय घर के ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए । माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दीपक में लाल धागे की बत्ती बनाये और केसर की पत्तिया डाले |

▌5  ▌सोमवती अमावस्या पवित्र स्नान का अत्यंत महत्व है | यदि आस पास में पवित्र नदियाँ या सरोवर नही है तो आप नहाने की बाल्टी में पवित्र नदियों का जल डालकर स्नान कर पूण्य पा सकते है |

▌6  ▌इस अमावस्या पर काल सर्प दोष दूर करने के लिए स्नान के बाद चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करें तथा फिर सफेद फूल के साथ उन्हें बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। विनती करे की उनके साथ आपके लगा हुआ काल सर्प दोष भी दूर हो जाये |

▌7  ▌ इस दिन भूखे जीवों को भोजन कराने का भी महत्व है। यदि संभव हो तो कम से कम एक भिखारी अथवा गाय को भोजन करावें या किसी निकट के सरोवर में जाकर मछलियों को शक्कर मिश्रित आटे की गोलियां खिलाएं। इससे घर में पैसे की आवक शुरू हो जाती है।

▌8  ▌ इस दिन अन्न दान का भी बहुत महत्व है | चीटियों को , कबूतरो को , मछलियों को , जरूरतमंद गरीब भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से कभी पैसो की कमी नही आती है |

2023 में सोमवती अमावस्या कब है ? 

इस साल 2023 में Somvati Amawasya Kab Kab Aa Rahi Hai , आइये जानते है . उन विशेष दिनों में ऊपर बताये गये सोमवती अमावस्या से जुड़े पूजा से उपाय करके आप अपने बुरे समय को अच्छा कर सकते है .

पहली सोमवती अमावस्या : 20 फरवरी, 2023 (फाल्गुन अमावस्या )

दूसरी सोमवती अमावस्या : 19 मई 2023 ()

तीसरी सोमवती अमावस्या : 13 नवम्बर, 2023 (कार्तिक अमावस्या )


 सारांश 

  1. तो दोस्तों यहा हमने जाना कि सोमवती अमावस्या पर किन उपायों से आप अपने भाग्य को चमका सकते है . साथ ही हमने इस साल 2023 में आने वाली सोमवती अमावस्या के दिनों के बारे में भी जानकारी दी है .   आशा है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .  


Post a Comment

Previous Post Next Post