सुन्दर गुणवान और भाग्यशाली पत्नी पाने के लिए जपे यह दुर्गा मंत्र


Sundar , Gunwaan Or Bhagyashali Wife Ke Liye Durga Mantra

शास्त्रों में मंत्रो की शक्ति के बारे में बहुत विस्तार से बताया गया है | मंत्र तरंगो के रूप में उक्त देवी देवता तक याचक की विनती प्रेक्षित करता है | किसी कार्य की सम्पन्नता के लिए उसी विशेष मंत्र का जप करने का विधान है | मंत्र का उसी क्रम में सही माला का चयन करके विधि विधान से जप करना चाहिए |

माँ दुर्गा की असीम महिमा को बताने वाले दुर्गा सप्तशती में एक मंत्र बताया गया है जो मनोरमा और सुन्दर पत्नी को पाने हेतु है . यदि शादी शुदा व्यक्ति भी इस मंत्र का नित्य जाप करे तो उसकी पत्नी भी बहुत ही अच्छे गुणों की हो जाती है . 

sundar patni ke liye mantra

>> 6 काम जो यदि पत्नी करे तो पति का दुर्भाग्य होगा दूर

हिन्दू धर्म में पञ्च देवताओ में माँ दुर्गा को भी स्थान प्राप्त है जो अपने भक्तो की हर मुराद पूरी करने में सहायक है | आज हम दुर्गा सप्तशती के एक ऐसे दिव्य मंत्र के बारे में बताने वाले है जो सुन्दर गुणवान और भाग्यशाली पत्नी की प्राप्ति करा सकता है | आइये जाने इस मंत्र और जाप विधि के बारे में …

>>  शुक्रवार के इन उपायों से मातारानी हर मनोकामना पूर्ण करती है

भाग्यशाली पत्नी प्राप्ति मंत्र

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।

तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

मंत्र का अर्थ - हे सिंहवाहिनी माँ दुर्गा देवी, मुझे सुन्दर और मन को हरने वाली , मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली पत्‍‌नी प्रदान करो, जो कठिन संसार रूपी भवसागर को तारने वाली तथा महान कुल में उत्पन्न हुई हो।

>> देवी लक्ष्मी को प्रिय है यह 5 चीजे , घर में रखे , कभी पैसो की कमी नही आएगी

मंत्र जाप की संपूर्ण विधि

1. सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर देवी दुर्गा की मूर्ति या फोटो को लाल गुलाब के पुष्पों की माला चढ़ाये |

2. फिर उनकी मूर्ति या फोटो के सामने कुशा के आसन पर पूर्व मुखी विराजित होकर चित्त को शांत करके उक्त मंत्र की एक माला का जप करे | माला आप रुद्राक्ष या लाल चन्दन की ले सकते है |

3. ध्यान रखे की मंत्र को जल्दी सिद्ध करने के लिए एक ही समय और एक ही आसन का प्रयोग करे |

Sundar patni paane ke liye mantra


4. शुक्रवार के दिन विशेष रूप से आप माँ दुर्गा के नाम से उपवास रखे और 5 माला का जप करे |

5. माला जप के बाद माँ दुर्गा से विनती करे की वो आपको सुलक्षणा और गृहलक्ष्मी रूपी पत्नी से विवाह कराने में सहायता प्रदान करे |

इस मंत्र से शीघ्र विवाह के भी योग बनते है

>> इस तरह की 9 गलतियां करने वाले लोग रहते हैं जीवन भर कंगाल

संशिप्त में     

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना सुन्दर और गुणवान पत्नी पाने के लिए दुर्गा मंत्र . साथ ही हमने आपको बताया कि आपको इस मंत्र का जप कैसे करना है .  आशा करता हूँ यह सभी उपाय आप कम में लेंगे . 

>>शकुन शास्त्र से जाने कौनसे संकेत होते है शुभ

>> मछली पालने के लिए एक्वेरियम से घर में वास्तु लाभ

Post a Comment

Previous Post Next Post