खास फूल, इन्हें घर लाने पर बनी रहती है सुख और समृद्धि

Top 5 Flowers and Plants that Bring Good Luck

वातावरण में सुगंध फैलाते है जब तक वो खिले रहते है | इन्हे देखकर लोगो को प्रसन्नता होती है | अत: पुष्प लोगो को खुशियाँ देने का काम करते है | फूलों के बारे में कहा जाता है कि वे आपका भाग्य बदलकर आपके जीवन में खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूलों के बारे में जिन्हें घर लाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और दुर्भाग्य दूर होने लगता है।

खास फूल जो लाते है समृधि

पूजा पाठ में फूलो का और उनसे बनी मालाओ का विशेष स्थान है . यह अपनी खुशबु के साथ साथ देवी देवताओ की मूर्तियों और तस्वीरो की सुन्दरता बढ़ाते है . ये फूलो की माला देवी देवताओ को प्रसन्न करती है और जो साधक इन्हे चढ़ाता है उसे ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है .

पूजा पाठ में भूल कर भी ना करे ये 10 गलतियां , वरना लगेगा दोष 

सबसे ज्यादा शुभ माने जाने वाले फूल

1.) गेंदा (Marigold ) : इसे मैरीगोल्ड भी कहते है | अशोक के पत्तो के साथ इन फूलो से वंदनवार बनाकर खिड़की और दरवाजे सजाये जाते है | यह घर से परेशानियों को दूर कर शांति करता है | इन फूलो की ख़ास बात यह है कि यह बहुत ही सस्ते आते है और बहुत ही ज्यादा मात्रा ने उगते है . 

2.) गुलाब (Rose) : इसे पुष्पों का राजा कहा जाता है | इसे घर में लाने से मन शांत रहता है | यह जीवन में उत्साह लाता है और सकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ खिचता है | मातारानी के ये फूल और माला विशेष रूप से चढ़ते है . 

3.) कमल (Lotus ) : कमल यदि शरीर के पास में रहे तो ठंडक रहती है और त्वचा से जुड़े रोग भी नही होते | यह महालक्ष्मी का सबसे प्रिय पुष्प है | इसे घर में लाने से धन की देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है | हिन्दू धर्म में कमल बहुत ही शुभ माना  गया है . दीपावली की गणेश लक्ष्मी पूजा में कमल के फूल और कमल गत्ते का होना बहुत ही मंगलमय माना जाता है  

कमल शुभ फूल  पूजा पाठ में


4.) पारिजात (Night-Flowering Jasmine) :  ऐसा कहते है की समुन्द्र मंथन के समय इस पुष्प के पौधे की भी उत्पति हुई थी और उसी समुन्द्र मंथन से माँ लक्ष्मी भी निकली थी . यही कारण है कि यह अत्यंत शुभ फूल और माँ लक्ष्मी का प्रिय है . इसे हरसिंगार भी कहा जाता है .  यह पुष्प तनाव को दूर करने वाला माना जाता है | यह पुष्प केवल रात में खिलते है और सुबह होते ही पेड़ो से टूट जाते है | फिर इन फूलो की माला बनाई जाती है .  यदि इन पुष्पों को हम स्पर्श करे तो यह हमारी चिन्ताओ को दूर कर देते है | इनका प्रयोग लक्ष्मी जी की पूजा में किया जाता है |

आध्यात्मिक महत्व के साथ साथ यह पारितात के फूल सेहत के नजरिये से बहुत ही महत्वपूर्ण है . इसमे बहुत ही औषधीय गुण होते है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है और कई बीमारियों का इलाज कर सकते है .  

पारिजात फूल


5.) मोगरा (Arabian Jasmine) : मोगरे में विशेष खुशबु होती है जो दैविक शक्तियों को अपनी तरफ खिचती है | यह घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर कर घर में सुख शांति लाता है | यह विशेष कर गर्मी के दिनों में खिलता है . विवाह और मांगलिक कार्यो में इसका बहुत प्रयोग किया जाता है . 

मोगरे का फूल

घर में मंदिर में वास्तु अनुसार ध्यान रखने योग्य बाते और नियम

 सारांश 

  1. तो दोस्तों पूजा पाठ से जुड़े इस आर्टिकल में आपने जाना सबसे ज्यादा शुभ माने जाने वाले पांच फूलो और उनके महत्व के बारे में . हमने बताया कि यह फूल क्यों है ख़ास और पूजा पाठ में इन्हे काम में क्यों लिया जाता है . आशा है आपको यह पोस्ट (5 Shubh Flowers in Hindi ) जरुर पसंद आई होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post