घर की छत पर ध्वजा (झंडा ) लगाने से क्या होता है

Vastu Shastra Anusar Jhanda Lagane Ke Fayde Or Niyam .

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर का वातावरण शांत और सकारात्मक परिणाम देने वाला हो | इसके लिए वह अपनी आदतों और घर के रख रखाव में बहुत सी बाते लागू करता है | घर में पॉजिटिव एनेग्री बढती रहे इसके लिए हमारे शास्त्रों में कई बाते बताई गयी है | इसमे से आज हम बात करेंगे घर की छत पर ध्वजा लहराने से होने वाले धार्मिक लाभ की |

>>वास्तुदोष निवारण यंत्र लगाने से दूर होता है वास्तु दोष 

घर की छत पर ध्वजा क्यों लगाते है

हिन्दू धर्म में अपने घर की छत पर ध्वजा (झंडा या निशान ) लहराने की परम्परा प्राचीन समय से है | यह ध्वजा घर का तिलक होता है जो घर की शोभा के साथ सकारात्मक उर्जा बढाता है |

वास्तु शास्त्र में ध्वजा पॉजिटिव एनेग्री और शुभता का प्रतीक है | पहले के समय जब राजा अपने महलो पर अपनी विजय और कीर्ति के लिए अपने अपने ध्वजा लगाते थे |

हिन्दू धर्म में ध्वजा का रंग

हिन्दू धर्म में भगवा अर्थात केसरिया ध्वजा का बहुत महत्व है | इस ध्वजा में श्री राम , हनुमान  , माता रानी ,  स्वस्तिक , कलश आदि के चिन्ह लगे रहते है | यह देवी देवताओ की कृपा प्राप्ति का प्रतीक है | खाटू श्याम जी की ध्वजा को निशान कहा जाता है जिसे घर पर लगाने से इनकी विशेष कृपा की प्राप्ति होती है . 

घर की छत पर ध्वजा क्यों लहराते है


>>  वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं करनी चाहिए ये 8 चीजें गिफ्ट

घर के किस दिशा में लगाये ध्वजा

वास्तु नियमो के अनुसार घर की छत के वायव्य दिशा (उत्तर पश्चिम ) में ध्वजा लहरानी चाहिए | यह वायव्य दिशा वायुदेव और वरुण देव की दिशा है जो वायु और जल देवता की दिशा है | इस दिशा में वायु और जल भण्डारण रखना अत्यंत शुभ माना गया है |

घरो में ध्वजा लगाने से व्यक्ति के घर के वास्तु दोषों के साथ कुंडली में अशुभ ग्रहों के दोष भी दूर होते है | यह भी मान्यता है कि किसी भी भवन की छत रहने वाले लोगों की कुंडली का बारहवां भाव यानि घर होती है। इसलिए ग्रहों से संबंधित दोष को शांत करने के लिए झंडा लगाए जाते हैं |


घर की छत पर ध्वजा लहराने के फायदे 

* घर की छत पर लहराती ध्वजा के प्रभाव से घर पर बुरी नजर का प्रभाव कम पड़ता है . 

घर की छत पर लगाई गयी ध्वजा से देवी देवता प्रसन्न होने होते है पर परिवार के सदस्यों का मान सम्मान और यश बढ़ता है . 

* इससे घर में शोक दोष का नाश होता है स्वास्थ्य अच्छा होता है . 

* कुछ हद तक वास्तु दोष भी शांत होते है . 

* यदि घर के किसी सदस्य पर ग्रह दोष है तो उसके हाथो से ध्वजा लगाने से उसके ग्रह दोष शांत होते है . 


 सारांश 

  1. तो दोस्तों यहा हमने जाना कि क्यों घर की छत पर ध्वजा (झंडा ) लहराना शुभ और मंगलकारी माना जाता है  . ध्वजा से जुड़े मुख्य नियम क्या है .  आशा है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .  

>> शास्त्र के अनुसार इन पाँच जगह ना पहने चप्पल और जूते

Post a Comment

Previous Post Next Post