एकाक्षी नारियल क्या होता है और जाने इसका महत्व 

What is Ekakshi Coconut . नारियल को श्री फल कहा जाता है , जहा श्री का अर्थ है लक्ष्मी | अर्थात नारियल देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है | यही कारण है कि हिन्दू धर्म में भगवान के  पूजा पाठ में नारियल को जरुर सम्मिलित किया जाता है | श्री फल के साथ की गयी पूजा व्यक्ति को समस्त सुख, ऐश्वर्य प्रदान करती है। शिवलिंग को छोड़कर बाकि सभी देवी देवताओ के नारियल चढ़ता है . हवन आदि में भी नारियल के टुकड़े आहुति के रूप में डाले जाते है .  

एकाक्षी नारियल का पूजा में महत्व

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि नारियल का सबसे उत्तम रूप एकाक्षी नारियल का पूजा में क्या महत्व होता है और यदि आपके पास एकाक्षी नारियल है तो आप उसका क्या करे  ? 

कैसे करे भगवान शिव  को प्रसन्न , जाने उपाय 

कैसे पता करे एकाक्षी नारियल का

Kaise Kare Ekakshi Nariyal Ki Pahchan . सामान्य नारियल में जटाए हटाने के बाद तीन छिद्र दिखाई देते है जिसमे दो आँखे और एक मुख होता है | जबकि एकाक्षी नारियल में एक आँख और एक मुख ही होते है | हजारो नारियलो में से एक ही नारियल एकाक्षी होता है | मान्यता है कि जिसके पास यह नारियल हो , उस पर माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और उसे कभी आर्थिक संकटों का सामना नही करना पड़ता |

ekakashi nariyal mahtav

क्या करे एकाक्षी नारियल का ?

सामान्य से यह नारियल अलग हटकर होता है अत: इसे कभी फोड़ा नही जाता | इसे आप लाल कपडे में लिपटा कर अपनी धन संचय करने वाली जगह जैसे अलमारी तिजोरी या गल्ले में रख सकते है | लक्ष्मी जी की जब भी पूजा करे इसे उस समय पूजा स्थल पर रख दे और पूजन में काम में ले | कहते है एकाक्षी नारियल सर्व सिद्धि प्रधाता होता है |

जिस नारियल की छिलने पर उसके सिर्फ एक ही आँख दिखाई देती हो ऐसा श्री फल बहुत ही शुभ माना जाता है . ऐसे श्री फल को मंदिर में रखकर पूजा करनी चाहिए जिससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है 


सारांश 

  1. एकाक्षी नारियल (Ekakshi Nariyal ) क्या होता है और इसका इतना ज्यादा महत्व क्यों बताया गया है . माँ लक्ष्मी और एकाक्षी नारियल का क्या  सम्बन्ध है ? ये सारी बाते हमने आपको इस आर्टिकल में बताई है . आशा करते है कि आपको यह पोस्ट बहुत अच्छी लगी होगी . 

 सूर्य देव की पूजा में ध्यान रखने वाली बाते 

षोडशोपचार पूजन विधि में सोलह रूप में होती है पूजा

Post a Comment

Previous Post Next Post