देवताओ में अग्नि देवता की महिमा और परिचय

अग्नि देवता पञ्च तत्वों में से एक है | इन्हे यज्ञ और हवन का सबसे महान अंग माना जाता है | हवन के माध्यम से इन्ही के द्वारा हव्य देवताओ तक पहुँचती है | अत: इन्हे सभी देवताओ का मुख भी कहा जाता है | ये सर्वत्र प्रकाश करने वाले एवं सभी पुरुषार्थों को प्रदान करने वाले हैं। सभी रत्न अग्नि से उत्पन्न होते हैं और सभी रत्नों को यही धारण करते हैं।

कौन है अग्नि देव , जाने रोचक बाते


वेदों में भी अग्नि देव को महान देवताओ में प्रमुख माना गया है | यह जीवन दाता है | अग्नि के बिना जीवन मृत्यु के तुल्य है |

अग्नि देवता का परिवार 

पुराणों के अनुसार इनकी पत्नी का नाम स्वाहा है | इनके तीन पुत्र पावक, पवमान तथा शुचि है । इनके पिता ब्रह्मा जी और माता सरस्वती है .  इनकी सवारी यानी की वाहन भेड़ है . 

अग्नि देव की महिमा हवन कुंड से

कौन है जल देवता वरुण देव , जाने रोचक बाते 

अग्नि देव की पौराणिक  कहानी 

अग्नि देव की कृपा के हिन्दू धार्मिक पुराणों में अनेक दृष्टान्त प्राप्त होते हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं। महर्षि वेद के शिष्य उत्तंक ने अपनी शिक्षा पूर्ण होने पर आचार्य दम्पति से गुरु दक्षिणा मांगने का निवेदन किया। गुरु पत्नी ने उनसे महाराज पौष्य की पत्नी का कु.डल मांगा। उत्तंक ने महाराज के पास पहुंचकर उनकी आज्ञा से महारानी का कुण्डल प्राप्त किया। रानी ने कु.डल देकर उन्हें सतर्क किया कि आप इन कु.डलों को सावधानी से ले जाइयेगा नहीं तो तक्षकनाग कु.डल आपसे छीन लेगा।

मार्ग में जब उत्तंक एक जलाशय के किनारे कुण्डलों को रखकर सन्ध्या करने लगे तो तक्षक कु.डलों को लेकर पाताल में चला गया। अग्नि देव की कृपा से ही उत्तंक दुबारा कु.डल प्राप्त करके गुरु पत्नी को प्रदान कर पाये थे। अग्नि देव ने ही अपने ब्रम्हचारी भक्त उपकोशल को ब्रम्ह विद्या का उपदेश दिया था।
अग्नि की प्रार्थना और उपासना से यजमान धन, धान्य, पशु आदि समृद्धि प्राप्त करता है। उसकी शक्ति, प्रतिष्ठा एवं परिवार आदि की वृद्धि होती है। 

अग्नि देव मंत्र 

अग्नि देव का बीजमन्त्र ‘रं’ तथा मुख्य मंत्र ‘रं वहिन्चैतन्याय नमः’ है।

अग्नि देव  की जानकारी सार रूप में 

माता पिता सरस्वती और ब्रह्मा 
पत्नी स्वाहा 
पुत्र पुत्री पावक, पवमान तथा शुचि
वाहन भेड़ 
मंत्र ॐ आग्नेय नमः 
दुसरे नाम सर्व देवाय मुखं ,  




सारांश 

  1. अग्नि देव कौन है और जाने उनकी कहानी से उनकी महिमा और संसार में उनकी आवश्यता के बारे में  . अग्नि देव का परिवार और उनके दिव्य मंत्रो को जाने .   आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट जरुर अच्छी लगी होगी . 

सूर्य देव से जुड़ी रोचक बाते

चन्द्र देवता कौन है जाने रोचक बाते



Post a Comment

Previous Post Next Post