माथे पर तिलक लगाने से होने वाले लाभ

Maathe Par Tilak Lagane Ke Fayde . भारतीय सनातन धर्म में तिलक लगाना अति प्राचीन परम्परा रही है | यह हिन्दू धर्म का प्रतीक भी है और हर शुभ कार्य का आरंभिक भाग भी है | माना जाता है की तिलक जिसके किया जाता है वो अपना गौरव बढाता है | इसके साथ ही कलाई पर  मंगलमय रक्षा सूत्र -कलावा बांधा जाता है . 

माथे पर तिलक लगाने का महत्व


तिलक लगाना सिर्फ रूढ़ीवाद या अन्धविश्वास नहीं है बल्कि इसके वैज्ञानिक कारण भी है |

हिन्दू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्य की मंगलता के लिए सिर पर तिलक लगाने की परम्परा है | यह तिलक लगाना महज दिखावा नही बल्कि इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण है | माथे पर टीका लगाने से कई तरह के फायदे प्राप्त होते है | साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी राशि अनुसार तिलक करेंगे तो ज्यादा च्चे परिणाम आपको मिलेंगे .  आइये जाने  तिलक लगाने से  सभी लाभ के बारे में |

खड़ाऊ पहनने के फायदे और महत्व

कब कब किया जाता है तिलक संस्कार :

भारतीय धर्म में जब भी कोई धार्मिक कार्य , शुभ काम ,यात्रा किया जाना होता है तब उसमे सिद्धि प्राप्त करने के लिए तिलक संस्कार किया जाता है | सिर पर तिलक लगाकर इस कार्य की शुभ सिद्धि के लिए कामना की जाती है |

तिलक किस जगह किया जाता है :

तिलक मस्तक पर नासिका के ऊपर पर दोनों भौंहों के बीच वाले स्थान पर किया जाता है जिसे आज्ञा-चक्र कहते है | यह आज्ञा चक्र ज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र है जो चिंतन मनन में सबसे सक्रिय है | यह जगह जागृत एवं सक्रिय है चाहे हम चेतन अवस्था में हो या अवचेतन अवस्था में |

इस जगह के दाई तरफ अजिमा नाड़ी और बाई तरफ वर्णा नाड़ी होती है |

इस आज्ञा चक्र पे तिलक करने से मनुष्य उर्जावान , तनावमुक्त , दूरदर्शी , विवेकशील होता है | उसकी समझ अन्यो की तुलना में अधिक होती है | तिलक लगाने से वो शांत और आत्मविश्वासी होता है |

तिलक लगाने से होने वाले फायदे - Benefits of Tilak

हमारे वैदिक काल से चली आ रही इस धार्मिक परम्परा के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़े लाभ भी है जिसे खुद वैज्ञानिक बता चुके है . आइये जानते है ललाट पर तिलक लगाने से क्या फायदे होते है .

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी

जिस व्यक्ति के भी तिलक लगाया जाता है , उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है | वह अब और अच्छे से अपने कार्य में लग जाता है |

सिर दर्द करता है कम

माथे पर तिलक लगाने से एक लाभ यह भी है की यह सिर के दर्द को दूर करता है |

ज्योतिष शास्त्र ज्ञान

ज्योतिषी के द्वारा यदि आप अपनी राशि के अनुसार तिलक लगाते है तो आपके राशि और उनके स्वामी प्रसन्न होकर आपके लिए लाभ के अवसर पैदा करते है |

शांति की प्राप्ति

ललाट पर तिलक लगाने से यह दिमाग में अपार शांति और मन में सुकून देता है | तनाव को दूर करने में भी तिलक बहुत फायदेमंद है |

वैज्ञानिकता

तिलक लगाने का वैज्ञानिक फायदा यह है की यह मस्तिष्क में दो हार्मोन सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन के बहाव को संतुलित करता है |

सुन्दरता में बढ़ोतरी

जो भी व्यक्ति अपने सिर पर तिलक लगाता है वो सुन्दर और आकर्षित दिखाई देता है | वो दुसरो को चुम्बक की तरह अपनी तरफ खिचता है | तिलक से देवत्व की भी प्राप्ति होती है |


सारांश 

  1.  तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना    तिलक लगाने से क्या फायदे होते है और इसका हिन्दू धर्म में क्या महत्व है  क्या कहते है हमारे धर्म शास्त्र  . आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी .

Post a Comment

Previous Post Next Post