भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

How To Please Lord Shiva Through Worship |

भगवान शिव भोलेनाथ है और सभी देवी देवताओ में सबसे जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तो पर कृपा करते है | शिव अनादी पर अनंत है शिव के जन्म की कथा भी अजीब है | किसी भी देवी देवता को जब प्रसन्न करना हो तो हमें ध्यान रखना चाहिए की उन्हें क्या पसंद है और क्या नापसंद है | हम हमारे धार्मिक शास्त्रों का अध्यन करेंगे तो पाएंगे की भगवान शिव को क्या चीजे अति प्रिय है और किन चीजो को कभी भी शिवलिंग की पूजा में काम नही लेना चाहिए |

शिव को प्रसन्न करने के उपाय क्या है


भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में शिवालयो में की जाती है अत: मुख्य शिव पूजा शिवलिंग पूजन ही है |

शिव को खुश कैसे करे


शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

  1. अभिषेकशिवलिंग का अभिषेक यदि गंगा जल से किया जाये तो शिव जल्दी ही प्रसन्न होते है | अभिषेक में फिर आप दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग का स्नान कराये |
  2. भांग धतुरा : शिवलिंग पर भांग धतुरा चढ़ाना भी शिव को प्रसन्न करता है |
  3. काले तिल : शिवलिंग पर काले तिल भी चढाने चाहिए | काले तिल चढाने से पाप नष्ट होते है | यह शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम उपाय है |
  4. आंकड़े के पुष्प : शिवलिंग पर  लाल या सफेद आंकड़े के फूल चढाने से मोक्ष मिलता है |
  5. बिल्वपत्र : शिव आराधना में शिवलिंग पर बिल्वपत्र के पत्ते जिसमे चन्दन से ॐ लिखकर चढ़ाना चाहिए |
  6. सांड को गुड : इनके वाहन नंदी जी है अत: घर के पास किसी सांड को गुड़ खिलाना शिव को प्रसन्न करता है |
  7. पारद शिवलिंग : घर में छोटा सा पारद शिवलिंग रखकर रोज उसका अभिषेक करना चाहिए
  8. भस्म तिलक :  भगवान शिव को भस्म अति प्रिय है अत: शिवलिंग पर भस्म चढ़ानी चाहिए और उसका तिलक भी करना चाहिए
  9. शिवलिंग पर त्रिपुंड : भगवान शिव की शिवलिंग के रूप में पूजा करते समय त्रिपुंड बनाये | त्रिपुंड का आप भी तिलक करे | त्रिपुंड का तिलक शिव को खुश करता है |
  10. शिव ग्रंथो का पान शिव महिमा के महान ग्रंथो जैसे शिव महापुराण का हर दिन पाठ करे |जितना आप शिव महिमा में दुबकी लगायेंगे महादेव आपसे उतने ही प्रसन्न होंगे |

सारांश 

  1.  तो दोस्तों इस पोस्ट से आपने जाना की भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कौनसे उपाय बताये गये है . इन उपायों को पूजा के समय काम में लेने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते है .  आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट जरुर अच्छी लगी होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post