शिवलिंग पर क्या नही चढ़ाना चाहिए ?

Shivling Par Kounsi Chije Nhi Chadhaye . भगवान शिव भोले देवता है पर फिर भी उनकी पूजा में कुछ चीजे निषेध है | आपकी इन चीजो को कभी भी शिवलिंग पर पूजा के दौरान नही चढ़ाना चाहिए | यह चीजे शिवजी को रुष्ट करती है और हमें शिव दोष लगता है | अत: शिवजी की पूजा करते समय कुछ बातो की जानकारी और सावधानी जरुर रखनी चाहिए जिससे की शिव रुष्ट ना हो और आप पर प्रसन्न रहे . 

शिवलिंग पर क्या चीजे नही चढ़ानी चाहिए



शिव जी को कुछ चीजे बहुत प्रसन्न करती है | आपको शिव जी पूजा में इन उपायों का जरुर प्रयोग करना चाहिए |

क्या क्या शिवलिंग पर नही चढ़ाना चाहिए

What Should not Offered in Shivling Poojan .  भगवान शिव की पूजा में कुछ चीजे कभी काम में नही लेनी चाहिए | धार्मिक ग्रंथो में और शिव महापुराण में इनके बारे में बताया गया है |

१) केतकी के फूल :

कभी भी भगवान शिव की पूजा में केतकी के फूल नही चढाने चाहिए | यह फल देने की जगह दोष देता है | भगवान शिव ने केतकी के फूल को श्राप दिया है की कोई भी भक्त उन्हें यह अर्पित नहीं करे | इसके साथ ही शिवलिंग पर लाल रंग के फूल ना चढ़ाये . यदि आपको पुष्प चढाने है तो आप सफ़ेद रंगों के फूल चढ़ा सकते है . यदि आप नीले रंग के अपराजिता के फूल शिवजी पर चढ़ाएंगे तो शिव जी अत्यंत प्रसन्न होंगे . 

केतकी के पुष्प


२) शंख से पूजा :

भगवान शिव की पूजा में कभी शंख भी काम में नही लेना चाहिए | भगवान विष्णु की पूजा में शंख से पूजा करना शुभ माना जाता है पर शिव पूजा में कभी शंख काम में ना ले |

शंख से पूजा वर्जित


३) तुलसी की पत्ती :

तुलसी जी को लक्ष्मी तुल्य माना गया है और कृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा में इसे जरुर काम में लेना चाहिए पर ध्यान रखे तुलसी जी की पत्ती को कभी भी शिव और गणेश की पूजा में काम नही लेना चाहिए | शिव ने तुलसी के दानव पति शंखचुड की हत्या की थी इसी कारण तुलसी जी शिव से नाराज हो गयी थी |

४ ) हल्दी :

भगवान शिव की पूजा में कभी हल्दी भी काम में नही लेनी चाहिए | हल्दी सौन्दर्य का प्रतिक है और हमारे शिव तो भस्म रमाने वाले महादेव है | 

हल्दी शिव पूजा में नही


५) सिंदूर :

सिंदूर पत्नियाँ अपने पति के लम्बी उम्र के लिए अपनी मांग में लगाती है | यह स्त्रियों के श्रंगार में शामिल है अत: इसे भी शिवलिंग पर नही चढ़ाना चाहिए | महिलाये इसे माँ पार्वती की मूर्ति पर लगा सकती है | शिवजी  संहारक के पद पर आसीन है जबकि सिंदूर उम्र बढ़ाने वाला होता है . अत: इस विलोम से शिवलिंग पर पूजा में सिंदूर नही चढ़ाया जाता है .  

५) नारियल  :

कभी भी शिवलिंग की पूजा में नारियल नही चढ़ाना चाहिए . नारियल को श्री फल कहा जाता है अर्थात यह माँ लक्ष्मी का प्रतीक है . इसे कृष्ण और भगवान विष्णु को अर्पित करना शुभ माना जाता है . 

सारांश 

  1.  तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना की भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग की पूजा में क्या चीजे नही चढ़ानी चाहिए वरना आपको लगता है पूण्य की जगह दोष . आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट जरुर अच्छी लगी होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post