गणेशजी का वाहन चूहा कैसे बना 

भगवान श्री गणेश की सवारी एक चूहा क्यों है जाने इस कथा के माध्यम से

Kyo Ganesh Ji Ka Vahan Ek Chuha Hai . गणपति बप्पा को हम मुसक सवार के रूप में देखते है | गणेशजी जैसे विशाल पेट वाले देवता का एक छोटा सा चुहा वाहन , इस बात पर हम अचरज करते है पर इसके पीछे की कहानी आप जानेंगे तो आपके सभी भ्रम दूर हो जायेंगे |

गणेश जी का वाहन एक मूषक क्यों है



भगवान् श्री गणेश जी को समर्प्रित गणेश पुराण बताती है की गणेश जी का वाहन यह चुहा एक श्राप के कारण इनकी सवारी बना |

एक समय एक अर्द्ध-भगवान जिसका नाम क्रोंच था | देवताओ के राजा इंद्र की सभा में गलती से उनका पैर मुनि वामादेव के पैरो पर रख दिया गया | मुनि को लगा की क्रोंच ने यह जान बुझकर किया है और उन्होंने उसे चूहे बनने का श्राप दे दिया |

क्रोंच मुनि के चरणों में गिर गया और इस श्राप का निवारण मांगने लगे | पर मुनि इस श्राप को वापिस नही ले सकते थे | उन्होंने इस श्राप को आशीष में बदलने के लिए क्रोचं को बताया की आने वाले समय में तुम शिव पुत्र गणेश के वाहन बन जाओगे |

भगवान गणेश को ये 5 चीजे  है अति प्रिय , चढाने से होंगे प्रसन्न 

भगवान गणेश के अलग अलग प्रसिद्ध नामो का अर्थ

क्रोंच एक विशालकाय चूहा :

क्रोंच कोई छोटा मोटा चूहा नही था वो पर्वत के समान विशालकाय था | क्षण भर में पहाड़ो को कुतर देता था | उसके रास्ते में आने वाली चीजे बिखर जाती थी | उसका आतंक दिनों दिन बढ़ने लगा |

महर्षि परमार ने धरती पर भोग के लिए भगवान श्री गणेश को आमंत्रित किया | भोग के बाद उन्होंने इस चूहे के आतंक की बात भी बताई | गणेश जी ने एक बड़ी रस्सी लेकर उसका फंदा बनाया और उस मूसक के गले में डाल दिया | रस्सी से उस चूहे को खीचने लगे और नजदीक आने पर उसकी पीठ पर बैठ गये | क्रोचं ने अपने सभी आतंक के लिए गणेशजी से क्षमा मांगी और उनसे विनती करी की वे हमेशा उसे अपने वाहन के रूप में साथ में रखे . गणेश जी उसकी बात मान गये है और तब से भगवान गणेश की सवारी एक चूहा हो गया है . 

तो दोस्तों इस तरह यह पौराणिक कहानी बताती है कि कैसे एक चूहा गणेश जी का वाहन बना . 

Conclusion (निष्कर्ष ) 

तो दोस्तों अब आप इस आर्टिकल से जाने गये होंगे कि गणेश जी और चूहे का क्या रिश्ता है और क्यों मूषक गणेश जी वाहन है  . 

आशा करता हूँ यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा . 


गणेश को बताया गया है भगवान कृष्ण का अवतार

 भगवान गणेश के सभी अवतार कौनसे है 

Post a Comment

Previous Post Next Post