इन वस्तुओं का कभी नही करे दान

शास्त्रानुसार इन वस्तुओं का दान कभी मत करें, बर्बाद हो सकते हैं आप

हिन्दू धर्म शास्त्रों में दान करना ईश्वर को प्रसन्न करने के तुल्य बताया गया है | हर व्यक्ति को अपनी आमदनी का एक भाग दान करना चाहिए | दान एक त्याग है जो भविष्य की खुशियों का ताला खोलता है |

kin chijo ka naa kare daan


दान करने से व्यक्ति के जाने अनजाने में किये गये पापो के परिणाम कम हो जाते है | दान करने से जीवन में सुख समृधि शांति बढती है | मनुष्य का किया हुआ दान कभी न कभी उसके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है |

पुराणों से जाने भारत के सबसे बड़े दानवीर कौन है

दान देते समय ध्यान रखे :

दान करना एक बहुत अच्छी बात है पर कभी अपने किये हुए दान पर अहंकार ना करे | ना ही किसी भी समय अपने दान का गुणगान करे | दान हमेशा निस्वार्थ भाव से ही करना चाहिए | गीता में जैसा की कहा गया है की कर्म करो फल की इच्छा छोड़ दो | फल की चाह में किया गया कर्म कभी कभी व्यर्थ हो जाता है | साथ ही आप जाने कि किन चीजो का दान करना बहुत शुभ और उच्च फलदायी बताया गया है

किन चीजो का दान नही करना चाहिए

दान देने के लिए बहुत सारी चीजी है पर कुछ चीजे शास्त्रों में दान करने के तुल्य नही बताई गयी है | यदि ऐसी चीजो का आप दान करते है तो आप अपने दुर्भाग्य को जगाते है | अत: ध्यान से पढ़े की आपकी किन चीजो का दान नही करना चाहिए |

  • हथियार और धारदार चीजे : कभी भी दान करे तो उसमे कोई हथियार जैसे चाकु , छुरा तलवार गन या कोई अन्य धारदार चीजे नही होनी चाहिए | दान करना किसी की जरुरत को पूरा करना होता है | ऐसी चीजे दान करके आप खुद सोचे की आप क्या दान कर रहे है |
  • बासी या सड़े हुए खाने का दान : अन्न दान करना शास्त्रों में सबसे बड़ा दान बताया गया है परन्तु ध्यान रखे की कभी भी आप खाने का दान करे तो उस समय वो खाने योग्य होना चाहिए | यदि आप सड़े बूसे खाने का दान कर रहे है तो इसका परिणाम उल्टा होता है | ऐसा दान जहर खिलाने के बराबर है |
  • पहने हुए कपड़े : पहने हुए अपने कपड़ो को आप दान के भाव से ना देकर किसी जरूरतमंद को उसकी जरुरत के हिसाब से दे |
  • झाड़ू : घर में झाड़ू को लक्ष्मी तुल्य बताया गया है | कभी भी मनुष्य को झाड़ू का दान नही करना चाहिए | ऐसा करने से लक्ष्मी जी उनके घर से प्रस्थान कर सकती है और फिर आपको आर्थिक संकटो का सामना करना पड़ सकता है | हालाकिआप मंदिर में इसका दान कर सकते है और यह दान बहुत शुभ बताया गया है . 
  • स्टील के बर्तन : स्टील के बर्तन दान करना भी गलत बताया गया है | इससे आपके और दान पाने वाले के आपसी सम्बन्ध खटाई में पड़ सकते है |
  • प्लास्टिक की चीजो का दान : आपको कभी भी प्लास्टिक की चीजे दान नही करनी चाहिए | ऐसा करने से घर के सुखो में रुकावट और रोजगार में गिरावट आ सकती है |

कुंडली में ग्रह की दशा भी निर्धारित करती है की जातक क्या दान करे और क्या दान नही करे |

Conclusion (निष्कर्ष ) 

इस आर्टिकल में आप लोगो ने जाना कि कौनसी वस्तुओ का दान करना अशुभ और दोषपूर्ण बताया गया है . ऐसी वस्तुओ का कभी दान नही करना चाहिए वरना उठाना पड़ता है नुकसान . 

आशा करता हूँ यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा . 

Post a Comment

Previous Post Next Post