भारत के सबसे अमीर 12 मंदिर , चढ़ावा आता है करोडो का

India Ke Sabse Ameer (Richest ) Mandir || सबसे धनी मंदिर || सबसे ज्यादा दान पाने वाले मंदिर  

bhart ke amir mandir


क्या आप जानते है भारत के सबसे ज्यादा अमीर मंदिर कौनसे है | इन मंदिरों की कमाई आपको हैरान कर देगी | क्योकि हर साल आता है यहा करोडो का चढ़ावा . 


भारत के कुछ मंदिर इतने चमत्कारी है की वहा भक्तो के किस्मत के दरवाजे खुल जाते है | अपने आराध्य देवी देवता को धन्यवाद करने के लिए वे भी अपना खजाना मंदिरों में जोर शोर से चढाते है | करोड़ो रुपये की नगदी , सोना , चांदी , हीरे मोटी और तमाम बहुमूल्य चीजे आपको इन मंदिरों की सम्पति में आपको मिल जाएगी |

आइये आज जानते है उन सभी महा प्रसिद्ध और अमीर मंदिरों के बारे में जहाँ दिल खोलकर भक्त करते है दान . दान में मिलता है नगद , सोना चांदी , हीरे मोती . 

1 पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम- केरल


यह भारत के सबसे प्रसिद्ध विष्णु मंदिरों में एक एक है | इस मंदिर के तहखानो में अरबो रुपए की सम्पति राजा महाराजो के समय की है । कहते हैं यहां विष्णु भगवान की मूर्ति की कीमत 500 करोड़ रुपए है। यहां भी रोजाना लाखों का चढ़ावा आता है। यह संभवत विश्व का सबसे धनी मंदिर है |

padamnaabh temple


2 वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू


हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन को पहुंचते हैं | यह उत्तर भारत का सबसे बड़े मंदिरों में से एक है | प्राकृतिक सुन्दरता और सुहाने मौसम के दर्शन भक्तो को रोमांचित करते है |

  एक अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के इस प्रमुख मंदिर की सलाना आमदनी 500 करोड़ रुपए है। यहा त्रिकुटा पर्वत पर विष्णु गुफा में तीन पिंडियो के दर्शन में तीन देवियों के दर्शन प्राप्त होते है |


3. सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

यह मंदिर मायानगरी का प्रसिद्ध गणेश मंदिर है | इसे भी भारत के रईस मंदिरों में से एक स्थान प्राप्त है | मुंबई में आराध्य देवता श्री गणेश को माना जाता है | यहा नगदी , ऑनलाइन , चेक द्वारा भक्त रुपए चढाते है | सोना , चांदी और बहुमूल्य चीजो का दान करने वाले भी बहुत है |

4. तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Mandir )

तिरुपति बालाजी का मंदिर भारत का सबसे ज्यादा चढ़ावा ग्रहण करने वाला मंदिर है | इस मंदिर में रोजाना 60,000 से ज्यादा भक्त आते हैं | तिरुपति में केश दान करके भक्त अपने अहंकार और बुराई को यही छोड़ जाते है |

tirupati balaji mandir


यहा प्रसाद के लड्डू बेचकर भी सालाना 75 करोड़ रुपए की आमदनी होती है | साल भर में 700 करोडो की नगदी और सोने का यह मंदिर दान प्राप्त करता है |

5. साई समाधी मंदिर , शिरडी


यहां पर दुनिया भर से भक्तजन बाबा के दर्शन करने आते हैं। साल भर के चढ़ावे से 360 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। यह शिर्डी समाधी  मंदिर बहुत ही सुन्दर है | भक्तो के रहने और खाने की व्यवस्था साईं संसथान बहुत ही कम रूपए में उपलब्द कराता है | अच्छी सुविधाओ को देखकर भक्त दिल खोल कर यहा दान करते है |


6 सोमनाथ मंदिर गुजरात

यह शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहले स्थान पर आता है | समुन्द्र के किनारे बना विशाल सोमनाथ मंदिर गुजरात के भव्य मंदिरों में से एक है |

somnath mandir


यहा चन्द्र देवता ने शिवजी की घोर तपस्या करके अपने श्राप को दूर किया था | विदेशी आक्रमण का इस मंदिर ने बहुत बार सामना किया है फिर भी आज यह अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है |

7 जगन्नाथपुरी मंदिर उड़ीसा

यह मंदिर भारत के चार दिशाओ में फैले मुख्य चार धाम में से एक है | यह कृष्ण , बलराम और उनकी बहिन सुभद्रा को समर्प्रित मंदिर उड़ीसा के पूरी में है | जगन्नाथ पुरी मंदिर में 20 हजार से लेकर 20 लाख भक्तो तक का प्रसाद बनता है पर एक भी दाना बेकार नही जाता | जगन्नाथ मंदिर के 10 मुख्य चमत्कार जरुर पढ़े |

8 काशी विश्वनाथ मंदिर :


काशी शिव नगरी में गंगा नदी के तट से कुछ दुरी पर है काशी विश्ववनाथ ज्योतिर्लिंग | यहा प्राचीन समय में महाराजा रणजीत सिंह ने मंदिर का शिखर सोने को करवाया था | यहा भी प्रचुर मात्रा में भक्त दान करते है और मंदिर की सम्पति करोडो में बताई जाती है |

kaashi vishwanath mandir


9 महाकाल मंदिर उज्जैन

उज्जैन अवंतिका नगरी में स्तिथ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है | यहा की भस्म आरती पुरे विश्व में प्रसिद्ध है | यहा का शिवलिंग दक्षिणमुखी है जो इसे विशेष बनाता है | यहा भी भक्त दिल खोल कर दान करते है |

mahakaal mandir


10 अम्बा माता गुजरात

यह मंदिर राजस्थान और गुजरात की सीमा के पास देवी शक्ति का एक सिद्ध शक्तिपीठ है | यहा कोई प्रतिमा या विग्रह नही है बल्कि सिर्फ श्री यन्त्र के रूप में देवी की पूजा की जाती है | यहा सोने का दान बहुत किया जाता है | मंदिर के शिखर में प्रचुर मात्रा में सोना लगाया गया है | इस अम्बा माता मंदिर में पुजारी आँखों पर पट्टी बांधकर पूजा करता है |

Amba Mata Mandir


11 श्री नाथ जी नाथद्वारा

उदयपुर से 50 किमी दुरी पर नाथद्वारा कस्बे में श्री नाथ जी का प्राचीनकालीन मंदिर है | गुजरात , उत्तरप्रदेश और राजस्थान के भक्त यहा दर्शन करने आते है | यह उनके लिए अटूट श्रद्धा का वैष्णव तीर्थ स्थल है | इस मंदिर की सम्पति अरबो रुपए की है | यहा दिन में कई बार श्रीनाथ जी का श्रंगार किया जाता है |

shri nath ji ka mandir


मंदिर की समय तालिका दुसरे मंदिरों से बिलकुल अलग है और सिर्फ दिन में कई बार मंदिर 10, 15 मिनिट के लिए खोला जाता है |

12 श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया राजस्थान

नरसी भक्त की बेटी का मायरा भरने जो कृष्ण के रूप में सेठ आये थे , उनका यह मंदिर है | यह बहुत ही भव्य और मार्बल और पत्थरो से बनाया गया है | गुजरात और राजस्थान से हजारो भक्त चित्‍तौड़गढ के इस मंदिर में दर्शन करने आते है | यहा दिल खोल कर भक्त दान करते है |

saanwariyaa seth mandir


सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में कई चमत्कार हो चुके है और उसी के कारण हर दिन यहा भक्तो की तादाद बढ़ रही है |

इसके अलावा भी बहुत सारे प्रसिद्ध है जहाँ बहुत सारा चढ़ावा आता है इसमे , महावीर मंदिर पटना , खाटू श्याम जी राजस्थान , सालासर बालाजी राजस्थान , द्वारका मंदिर , बागेश्वर धाम मंदिर आदि है . 


सारांश 

  1.  तो दोस्तों यहा हमने जाना भारत के सबसे ज्यादा अमीर मंदिर जो दान में सबसे ज्यादा पैसा पाते है .इन मंदिरों के साथ लोगो की आस्था बहुत अटूट है और यही कारण है की वे यहा जमकर दान करते है . कुछ मंदिरों में पहले से राजा महाराजो के खजाना बंद पड़ा है . 

Post a Comment

Previous Post Next Post