अमावस्या पर इन 5 चीजों को दान करने से पूरी होती है हर इच्छा

Amawasya par kin chijo ka daan karna chahiye अमावस्या माह के 30वीं और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। यह पूर्ण अंधकारमई रात है जिसपर पितृ देवी देवता और नकारात्मक शक्तियां अधिक प्रभावी होती है | यह दिन टोने टोटको का भी माना जाता है |

amawasya pr kya kare daan


अमावस्या पर कुछ काम नही करने चाहिए | हमारे सनातन धर्म में अमावस्या के दिन किये गए दान बहुत ही प्रभावशाली होते है और इसका फल भी अति शीघ्र प्राप्त होता है। आइये जानते है की अमावस्या के दिन किन चीजो का दान करना चाहिए :-

अमावस्या के प्रभावी उपाय से चमकाए किस्मत 

अमावस्या पर सबसे फलदाई दान कौनसे है

दान देना धर्म का ही एक भाग है जिसका फल हमारे बुरे समय को टालता है और भाग्योदय करता है . विद्या और दान जितना हम करते है उससे ज्यादा वो बढती है . हमने पहले आपको बताया था कि दान कितने प्रकार का होता है और दान देते समय हम किन बातो का ध्यान रखना चाहिए .

आज हम जानेंगे कि अमावस्या की तिथि पर कौनसे दान करने से ज्यादा कृपा प्राप्त होती है .

1) जरुरतमंदो को कपड़े का दान : – इस दिन उन मनुष्यों को कपड़े का दान करे जिनके पास कपड़ो की कमी है |

2) अन्न दान : – अनाज के दान को हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण दान बताया गया है | भूखो को भोजन खिलाने से हमारे पितृ देवी देवता प्रसन्न होते है | यह दान हमारे भविष्य में आने वाले दुर्भाग्य को दूर करने में सहायता करता है |

3) ब्राह्मण को भोजन : इस दिन अपने पितरो की याद में खीर और एक मिठाई सहित भोजन बनाना चाहिए | फिर एक अच्छे ब्राह्मण को घर पर बुलाकर , उनकी खातिरदारी कर अच्छे से प्रेम से भोजन कराये और फिर उनके चरण स्पर्श कर उन्हें दक्षिणा में पांच कपडे और सामर्थ्य अनुसार रुपये देने चाहिए |

4) तिल और कुश आसन का दान : इस दिन काले तिल और बैठने के आसन कुश का दान करना बहुत अच्छा बताया जाता है | यह पितरो को शांति देते है जिससे वे अपनी कृपा की छाया हम पर बनाये रखते है |

पढ़े : किन चीजो का दान करने करना चाहिए , मिलेगा अधिक पूण्य

5) गौ , कुत्ते और कौवे को भोजन : गौ माँ का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व बताया गया है , इस माँ रूपी देवी में सभी 33 कोटि देवी देवताओ का वास बताया गया है | इस दिन जरुर रजका , रोटी गाय माता को खिलानी चाहिए | कुत्ते (श्वान ) भैरव का वाहन है इस दिन इसे बिस्कुट , रोटी खिलाना आपके दुर्भाग्य को दूर करता है | कौवे के रूप में पितृ देवी देवताओ को भोजन करवाया जाता है | कौवे को भोजन देने से शनि देवता भी प्रसन्न होते है |

सारांश 

  1. अमावस्या के दिन आपको किन चीजो का दान करने से अत्यंत पूण्य की प्राप्ति होती है , यह आपने इस आर्टिकल से जाना .  आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी


Post a Comment

Previous Post Next Post