कैसा होगा अयोध्या में राम लल्ला मंदिर का रूप  ?

अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुत ही भव्य मंदिर तैयार हो रहा है जिसमे लगभग 4 साल लगेंगे | देश के कोने कोने से राम भक्तो ने अपनी श्रद्धा के अनुसार दान किया है | सालो  से अपने जन्म स्थान को तरसने वाले श्री राम को आखिर न्याय मिल ही गया और तम्बू में विराजित उनकी प्रतिमा को अब भव्य राम लल्ला के मंदिर में विराजमान किया जायेगा | साल 2024 में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी . 

धार्मिक राम नगरी अयोध्या की महिमा और पौराणिक महत्व 


ayodhya me kaisa hoga ram mandir


प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया भूमि पूजन 

5 अगस्त 2020 वो एतिहासिक दिन था जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में बनने जा रहे राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन किया  | इसके बाद 40 किलो की चांदी की ईट से मंदिर की नींव रखी गयी | 

modi ji dwara ram mandir puja

 

इसके साथ ही एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के जयघोषो से अयोध्या के साथ साथ देश भर में दीपावली मनाई गयी | 

40 kg chandi ki neenv ayodhya me

 


कैसे होगा अयोध्या के भव्य राम मंदिर का रूप 

ayodhya_rama_temple_model

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगुवाई में भव्य श्री राम लल्ला के मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है | मंदिर के निर्माण में मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर और मकराना केमार्बल का प्रयोग किया जायेगा |

पढ़े : - अयोध्या में दर्शनीय स्थल और मंदिर कौनसे है 

ayodhya me kaisa hoga ram mandir

कितना विशाल होगा श्री राम का मंदिर 

श्री राम का यह भव्य मंदिर लंबाई  में 268 फ़ीट चौड़ाई में 140 फ़ीट ऊंचाई में 161 फ़ीट का होगा |  मंदिर के निर्माण में कुल 212 खंभे होंगे |  पहली मंज़िल में 106 खंभे और दूसरी मंज़िल में 106 खंभे होंगे | हर खम्बे पर हिन्दू देवी देवताओ की लीलाओ की  16 -16  मूर्तियां होंगी |  मंदिर में दो चबूतरे भी  होंगे|


bhavya ram temple ayodhya

ram temple gumbad looks ayodhya

lord ram ji temple ayodhya

राम कथा कुञ्ज : 

राम मंदिर परिसर में ही  45 एकड़ की जगह पर   रामकथा कुंज बनाया जायेगा  जिसमे प्रभु श्री की महिमा और राम कथा का गुणगान होता रहेगा | इसके साथ ही 125 राम लीला से जुड़ी मूर्तियों के द्वारा रामायण के प्रसंगों को दिखाया जायेगा | 

अयोध्या में बनेंगे 4 द्वार :

अयोध्या में प्रवेश करके राम लल्ला के मंदिर तक पहुँचने के लिए अयोध्या की चारो दिशाओ में चार द्वार बनाये जायेंगे |

पहला द्वार :- दशरथ महल की तरफ

दूसरा द्वार :- गोकुल भवन की दिशा में

तीसरा द्वार :-टेढ़ी बाजार की तरफ

चौथा द्वार :- क्षीरेश्वर नाथ मंदिर की तरफ

Ayodhya Ram janmbhumi temple ramlalla

 

10 फीट चौड़ा परिक्रमा मार्ग 

मुख्य गर्भ गृह के चारोतरफ रामलल्ला की मूर्ति के परिक्रमा करने के लिए 10 फीट चौड़ा मार्ग बनाया जायेगा | निचले तल पर रामलल्ला की मूर्ति विराजित होगी जबकि उपरी तल पर श्री राम , माता सीता , हनुमान जी और लक्ष्मण जी की मूर्ति |  

ayodhya temple new ramlalla

 

कब बनकर तैयार होगा यह भव्य राम जी  मंदिर 

राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust)  ने बताया कि साल 2024 तक दर्शनार्थियों के लिए नव निर्मित मंदिर के द्वार खुल जाएंगे जिससे वो राम लल्ला के दर्शन कर पाएंगे , 107 एकड़ में फैले पुरे मंदिर का निर्माण 2025 तक पूरा हो पायेगा | 

राम मंदिर अयोध्या में लग रहे है स्वर्ण द्वार 

जनवरी 2024 में राम लल्ला मंदिर के मुख्य द्वार को सोने का बना दिया है जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है . इसमे पुरातन तरीके से नक्काशी की गयी है जो बहुत ही सुन्दर लग रही है . अभी कुछ दिनों में 14 से से ज्यादा गेटो पर ऐसे ही स्वर्ण गेट लगाये जायेंगे . 

स्वर्ण गेट राम लल्ला मंदिर अयोध्या



अयोध्या में बहने वाली सरयू नही का महत्व और महिमा   

सारांश 

  1.  मित्रो अयोध्या धाम में सबसे बड़ा राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है . आने वाले समय में यह भारत के सबसे भव्य मंदिरों में से एक होगा . यहा हमने इस राम लल्ला  मंदिर के बारे में जानकारी दी है . आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .  

Post a Comment

Previous Post Next Post