बच्चो का दिमाग तेज करने के उपाय

स्मरण शक्ति बढ़ाने के प्रभावी तरीके -  आज हर माता पिता चाहते है की उनका बच्चा पढाई में अच्छा हो , उसकी स्मरण शक्ति तेज हो | जितना ज्यादा आप मस्तिष्क को काम में लेंगे वो उतना ही सक्रीय होगा | किसी चीज को याद करने के लिए दिमाग और मन को एकाग्र करने की जरुरत होती है | यदि आप तेज दिमाग और बुद्धि को बढ़ाना चाहते है तो आपको एकाग्रशक्ति बढ़ानी होगी |

tej dimag ke upaay


स्मरण शक्ति बढ़ाने के दो मार्ग

अपनी दिमाग की शक्ति को आप दो तरीके से बढ़ा सकते है | पहला अच्छा आहार और दूसरा व्यायाम |

पढ़े :- रात को नही आये नींद , तो काम में ले ये प्रभावी उपाय 

भोजन और औषधि द्वारा स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय

खाने पीने की चीजे दिमाग को तेज करने में बहुत ज्यादा सहायक है | आइये जानते है की किन किन चीजो के सेवन से स्मरण शक्ति बढती है |

  1. ब्राह्मी : स्मरण शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है | यदि हम बच्चे को इसका एक चम्मच रस रोज देंगे तो यह स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक होगा |
  2. बादाम : हर रात 5 बादाम पानी में भिगो दे | सुबह इनके छिलके उतारकर गिरी को पिस ले फिर बच्चे को दूध के साथ खाली पेट दे | दिमाग की शक्ति को यह बढ़ाएगा |
  3. सोया के आटे में में भी स्मरण शक्ति बढ़ाने की शक्ति होती है |
  4. जटामांसी औषधि में भी याददाश्त बढ़ाने का गुण पाया जाता है |
  5. शंख पुष्पी : यह औषधीय गुणों से भरपूर है | एक कप गुनगुने पाने में आधे चम्मच इसका रस मिलाकर पीने से दिमाग की याददास्त शक्ति बढती है |
  6. दालचीनी : यदि एक चुटकी दालचीनी का पाउडर को शहद की एक चम्मच के साथ रोज ले , तो दिमाग की शक्ति बढती है |

सोने से भी तेज होती है याददास्त

दोपहर की नींद : एक शौध में यह पता चला है जो बच्चे दोपहर का खाना खाने के बाद एक दो घंटे सो जाते है उनकी दिमाग तेज काम करता है | हर व्यक्ति को भी छ सात घंटे से ज्यादा सोना चाहिए |

स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए व्यायाम और योग

  • बच्चो का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें दिमागी कसरत भी करनी चाहिए | आप पहेलियाँ , puzzle , suzaku आदि को भी solve करा सकते है |
  • याददास्त बढ़ाने के लिए आप आप योगासन और प्राणायाम की बहुत सारी विधियों का सहारा ले सके है | इससे एकाग्रशक्ति बढती है |
  • सुबह जल्दी उठना और घुमने जाने से भी स्मरण शक्ति बढती है |
  • योग और ध्यान के द्वारा भी आप स्मरण शक्ति को बढ़ा सकते है . इसके लिए आप सुखासन में बैठ जाये और 10 मिनट तक आँखे बंद करके अपने आने जाने वाली साँसों पर ही ध्यान केन्द्रित करे . ऐसा कुछ दिन लगातार करने से आपकी बुद्धि बढ़ने लगती है . 

पढ़े : कैसे दूर करने अपने बुरे सपनो को


सारांश 

  1. तो दोस्तों हमने आपको स्मरण शक्ति बढ़ने के कुछ प्रभावी उपाय बताये है जिससे की आप अपने बच्चो के दिमाग को तेज कर सकते है .   आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post