चार लाइन में समाई है सम्पूर्ण रामायण पाठ का सार – एक श्लोकी रामायण

Char Sloki Ramayan Dohe . भगवान राम को समर्पित दो ग्रंथ मुख्यतः प्रसिद्ध है एक गोस्वामी तुलसीदास जी  द्वारा रचित ‘श्री रामचरित मानस’ और दूसरा वाल्मीकि कृत ‘रामायण’। इनके अलावा भी कुछ अन्य ग्रन्थ लिखे गए है पर इन सब में वाल्मीकि कृत रामायण को सबसे सटीक और प्रामाणिक माना जाता है।

char shloki ramayan paath


यह भी मान्यता है की सबसे पहली रामायण हनुमान जी ने लिखी थी पर वाल्मीकि के लिए उन्होंने इसे समुन्द्र में फैंक दी | लेकिन बहुत कम लोग जानते है की श्री रामचरित मानस और रामायण में कुछ बातें अलग है जबकि कुछ बातें ऐसी है जिनका वर्णन केवल वाल्मीकि कृत रामायण में है।

एक श्‍लोक में संपूर्ण रामकथा

धर्म शास्त्रों के अनुसार, रामायण का पाठ करने से पुण्य मिलता है और पाप का नाश होता है, लेकिन वर्तमान समय में संपूर्ण रामायण पढ़ने का समय शायद ही किसी के पास हो। ऐसे में नीचे लिखे एक मंत्र का रोज विधि-विधान से जप करने से संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल प्राप्त होता है । दुःख दूर होते है और सुख आपका पीछा करना शुरू कर देते है इस मंत्र को एक श्‍लोकी रामायण भी कहते हैं। राम शब्द अपने आप में एक महाशक्ति है |

हनुमान जी विवाह की कहानी क्या है 

यह है 4 श्लोक रामायण  मंत्र


आदो रामो तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्।

वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्।

पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।

चार श्लोकी रामायण अर्थ 

राम जन्म लेने के बाद वनवास माता सीता और लक्ष्मण के साथ जाते है , माया से रचे स्वर्ण हिरण के चक्कर में रावण सीता का हरण कर लेता है . राह में जटायु रावण को रोकने की कोशिश करता है तो वीरगति को प्राप्त हो जाता है . राम फिर सुघ्रीव से सीता को लाने के परामर्श करते है .

बालि का संहार होने के बाद हनुमान जी समुन्द्र पार जाते है और माता सीता का पता लगाकर लंका का दहन कर देते है . 

इसके बाद रावण और कुम्भकर्ण का वध राम जी के हाथो होता है और इस तरह से रामायण का पाठ सार है .  

जाप विधि

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के अत्यंत फायदे है अत: उस समय सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर भगवान श्रीराम की पूजा करें। भगवान श्रीराम के चित्र के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करें। प्रतिदिन पांच माला जप करने से उत्तम फल मिलता है। आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है। एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है।

यदि आप राम मंदिर जाते है तो राम जी के सामने हाथ जोड़कर भी इस चार श्लोकी रामायण (Char Shaloki Ramayan Paath ) का पाठ जरुर करना चाहिए . 

चार श्लोकी रामायण का फल 

दोस्तों यह रामायण का सार है अत: चार श्लोकी रामायण का पाठ नित्य करने से पूरी रामायण पढने का फल मिलता है .

Other Similar Posts

हिन्दू धार्मिक पुराणों से जाने चार युग

पैसो की तंगी को दूर करने के लिए चावल का उपाय


सारांश 

  1.  तो दोस्तों यहा आपने जाना चार श्लोकी रामायण जिसका पाठ करने से पूरी रामायण का फल प्राप्त होता है .   आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी .

Post a Comment

Previous Post Next Post