मंदिर में जाने के 10 नियम और रखे इन बातो का ध्यान

मंदिर जाते समय और Temple में इन बातो का रखे ध्यान

मंदिर’ का अर्थ होता है- मन से दूर कोई स्थान | मंदिर ऐसी जगह मानी जाती है तो अपार शांति और ईश्वर का वास होता है | अपने आराध्य देवी देवताओ को खुश करने के लिए भक्त जाते है | मंदिर जाने के फायदे बहुत सारे है | मंदिर जाते समय हमें कुछ विशेष बातो का ध्यान और ख्याल रखना चाहिए | आइये जाने , वे कौनसे नियम और बाते है जो हमारे लिए भगवान के घर में जरुरी है |

मंदिर में जाने के 10 मुख्य नियम क्या है


मंदिर जाने के मुख्य नियम

यदि आप भी मंदिर जाते है तो कुछ बाते आपको जरुर याद रखनी चाहिए जिसे की आपको पुण्य की ही प्राप्ति हो और दोष ना लगे .

वस्त्रो का चयन किसी भी मंदिर में जाते समय महिला और पुरुषो को शोभय वस्त्र पहनने चाहिए | Western or Short Dress से आप दूर रहे |

चप्पल जूते खोले बाहर : मंदिर की स्वच्छता का ध्यान रखे और गन्दगी ना फैलाये | अपने जूते चप्पल मंदिर के बाहर ही क्रम से खोले |

नहा कर जाये : अपने तन और मन को साफ़ करके मंदिर में प्रवेश करे |

माहवारी में ना जाये : महिलाओ को मंदिर में माहवारी के दिनों में नही जाना चाहिए |

समय तालिका : जिस मंदिर में आपको जाना है , उसकी पहले ही समाय तालिका का विशेष दिन के लिए पता कर ले | कुछ मंदिर दोपहर में बंद हो जाते है | इससे आपको असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा |

अनुशासन : मंदिर के अन्दर अनुशासन का विशेष ध्यान रखे | यदि आप लाइन में लगे हो तो धक्का मुक्की ना करे | बड़े लोगो को पहले दर्शन करने दे |

घंटी : आपको पता ही होगा की क्यों मंदिर में घंटी बजाई जाती है | इससे निकलने वाली ध्वनि देवताओ को जाग्रत करती है | आपको भी घंटी बजानी चाहिए |

परिक्रमा मंदिर में परिक्रमा क्यों लगाई जाती है इसका कारण जाने | हर देवी देवता की एक विशेष परिक्रमा का क्रम होता है | मंदिर में यदि परिक्रमा की व्यवस्था है तो आप उसी नंबर से इसे पूरा करे | माना जाता है की यदि गिले कपड़ो में परिक्रमा की जाये तो उसका फल अधिक मिलता है |

पुष्प और भोग : यह भी ध्यान रखे की कि किस देवी देवता को कौनसा पुष्प प्रिय है | किस देवता के कौनसा भोग लगता है |

श्रीफल : बहुत से मंदिर में श्रीफल नारियल का अत्यंत महत्व होता है | इसे जरुर चढ़ाये |

Other Similar Posts

तिलक लगाने के फायदे जानकर आपके मन को शांति मिलेगी

घर के मंदिर में ध्यान रखने योग्य बाते क्या है 

भोजन के समय पढ़े जाने वाले मंत्र और खाना खाने के नियम जाने

धन प्राप्ति से जुड़े संकेत जो बताते है कि धन मिलने वाला है

Post a Comment

Previous Post Next Post