शनिवार को भूल से भी ना खरीदे ये चीजे

Shanivaar Ko Kya Nhi Kharidna Chahiye . शनिवार भगवान शनिदेव का दिन माना जाता है और इस दिन इनकी पूजा की जाती है | शनिदेव न्याय के देवता है और कुछ बातो से जल्दी ही रुष्ट भी हो सकते है , अत: इस दिन हमें कुछ ध्यान रखने की बाते गाँठ बांध लेनी चाहिए | मुख्य रूप से खरीदारी करते समय ध्यान रखे की शनिवार को क्या नही खरीदना चाहिए |

शनिवार को क्या नही ख़रीदे

पढ़े  भगवान शनि के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौनसे है

शनिवार के दिन किस वस्तुओ को नही खरीदे

शनिवार के दिन निम्न चीजे ना खरीदे , अन्यथा उठाने पड़ सकते है बुरे परिणाम |

    1. लोहे की चीजे : शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे की चीजे नही खरीदे , ना ही उन्हें किसी अन्य स्थान से घर पर लाये | यदि फिर भी आपने इसे खरीदा है तो इसे किसी शनि मंदिर में दान कर दे | हालाकि लोहा शनि देवता की प्रिय धातु है पर इस दिन इसका आप जितना दान करेंगे उठना ही अच्छा होगा . 
    2. नमक : शनिवार के दिन नमक की खरीदारी भी महँगी पड़ सकती है अत: इसे भी शनिवार के अलावा अन्य दिन ख़रीदे |
    3. सरसों का तेल और सरसों : इस दिन शनिदेव जी को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है पर इसे शनिवार को नही खरीदना चाहिए | आपको यदि सरसों का तेल खरीदना है तो आप इसे शनिवार के अलावा बाकी दिन खरीद सकते है . 
    4. जूते-चप्पल : शनिवार के दिन जूते चप्पल की भी खरीददारी भी नही करनी चाहिए | इससे अनिष्ट की संभावना बढ़ जाती है |
    5. काली वस्तुओ : शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओ को भी नही ख़रीदे  | यदि आपने ली है तो फिर उसे शनि मंदिर में दान करे |
    6. काले वस्त्र : इस दिन काले वस्त्र भी नही खरीदे | इसके लिए आप सप्ताह के दुसरे दिन चुन सकते है | 
    7. झाड़ू : झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है| इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है| परन्तु झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता है| इस दिन झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है|
    8. स्याही : शनिवार को स्याही न खरीदें| यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है| कागज, कलम और दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है|
    9. अनाज पीसने की चक्की : अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए| माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है|

पढ़े :- भगवान शनि के शक्तिशाली मंत्र और जप करने का तरीका


सारांश 

  1.  तो यहा हमने जाना कि शनिवार के दिन वो कौनसी चीजे है जो हमें ही खरीदनी चाहिए क्योकि ये चीजे शनि देवता को रुष्ट करती है .    आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post