सुहागिन औरतो के लिए मंगलसूत्र का महत्व

Importance of mangalsutra in hindi  हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अहम आभूषण उसका मंगलसूत्र (Mangalsutra ) ही होता है | प्राचीन काल से मंगलसूत्र की बड़ी महिमा बताई गई है। मंगलसूत्र को शादी का प्रतीक चिन्ह और सुहाग की निशानी माना जाता है। हर विवाहित महिला के लिए यह बहुत खास जगह रखता है |  इसके साथ ही सुहागिन औरते अपनी मांग में सिंदूर भी लगाती है जो माँ पार्वती की उर्जा का प्रतीक होता है . 

मंगलसूत्र क्या है

मंगलसूत्र का महत्व

विवाह के बाद पत्नी पूर्ण श्रद्दा से अपने पति की उम्र की मंगलकामना के साथ इसे अपने गले में धारण करती है | यह पति के प्रति प्रेम का चिन्ह है | यह सोने और काले मोती से बना होता है | काले मोटी शिव को दर्शाते है जो बुरी नजर से बचाव करते है | जबकि इसमे लगा सोना पार्वती को दर्शाता है जो पहनने वाले में तेज उर्जा का प्रवाह करते है | मुख्य रूप में धार्मिक मान्यता यह है की यह पति की रक्षा करता है |

पढ़े : तीर्थ यात्रा करते समय ध्यान रखे ये बाते , नही तो लगेगा दोष 

ज्योतिषशास्त्र से महिमा

ज्योतिष के अनुसार सोना गुरु का कारक है | गुरु ग्रह को वैवाहिक जीवन में खुशहाली का कारक माना जाता है। शनि को काले मोती के रूप में माना गया है | शनि स्थायित्व एवं निष्ठा का करक है | अत: मंगल सूत्र में गुरु शनि ग्रह के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में स्थायित्व की शक्ति लाने की बात कही गयी है ।

Importance of mangalsutra in hindi


मंगलसूत्र से जुड़े अपशकुन

यदि बिना किसी कारण के किसी महिला का मंगलसूत्र टूट जाता है या गिर जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है | 

मंगलसूत्र पहनने से लाभ 

   मंगलसूत्र पहनने वाली महिला का बुरी नजर से बचाव होता है . मंगलसूत्र में लगे काले मनके सामने वाले की बुरी नजरो का प्रभाव कम करने में सहायक होते है . 

   मंगलसूत्र पहनने का यह भी लाभ होता है कि मंगलसूत्र को देखते ही मन में लोगो के भाव यही होते है कि पति की लम्बी उम्र के लिए मंगलसूत्र पहना गया है . ये भाव इस कामना को भी पूरी करते है और पति को दीर्घाऊ प्राप्त होती है . 

   मंगलसूत्र  आपके गले की शोभा को भी बढाता है . मंगलसूत्र सोने , चांदी और काले मनके से बनते है जिसमे बहुत सी डिजाईन आती है . यह गहनों का मुख्य केंद्र होता है . 

   दुल्हन के 16 श्रंगार लिस्ट में एक श्रंगार उसका मंगलसूत्र भी होता है जो उसके गले की शोभा बढाता है . 

पढ़े : क्या है चरणामृत का मंदिरों में महत्व 

सारांश 

  1. इस आर्टिकल के माध्यम से आपना जाना कि मंगलसूत्र क्या होता है और इसे पहनने से क्या लाभ होते है . साथ ही हमने बताया ही एक सुहागिन महिला के लिए मंगलसूत्र का क्या महत्व है .  आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी .

Other Similar Posts

पूजा में अगरबत्ती को क्यों नही जलाना चाहिए

पंचामृत क्या होता है और इसे कैसे बनाया जाता है 


Post a Comment

Previous Post Next Post