कौन है संतोषी माता और जाने इनकी महिमा 

Koun Hai Maa Santoshi - Know About Maa Santoshi . माँ संतोषी ,संतोष की माँ के रूप में प्रशंसित है। माँ संतोषी प्रेम, संतोष , क्षमा, खुशी और आशा की प्रतिक है जो उनके शुक्रवार की व्रत कथा में कहा गया है। यह बहुत माना जाता है की लगातार १६ शुक्रवार को व्रत और प्रार्थना करने से भक्तो के जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

माँ संतोषी एक व्यक्ति को पारिवारिक मूल्यों का और दृढ़ संकल्प के साथ संकट से बाहर आने के लिए प्रेरित करती है। संतोषी माँ भी माँ दुर्गा का अवतार मानी जाती है और व्यापक रूप से पुरे भारत में और भारत के बाहर भी पूजी जाती है।

माँ संतोषी की महिमा पर एक मूवी भी आई थी जिसका नाम था - जय माँ संतोषी . यह फिल्म 1975 में आई थी और बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की थी . इस मूवी में माँ संतोषी और उनकी अपने सच्चे भक्तो पर कृपा को बताया गया है .

कौन है माँ संतोषी और क्या है इनकी महिमा

 माँ संतोषी की शुक्रवार व्रत कथा, पूजन विधि और नियम क्या है

कौन है माँ संतोषी जाने महिमा 

माँ संतोषी को गणेश की जी पुत्री बताया गया है . यानी की यह शिव परिवार की एक सदस्या है . यह देवी सभी सुखो को देने वाली है . सबसे बड़ा सुख संतोष को बताया गया है . इसी संतोष को देने वाली माँ संतोषी है .

माँ संतोषी का परिवार

दादाजी - भगवान शिव
दादीजी - देवी पार्वती
पिता - भगवान गणेश
माँ - या तो रिद्धी या सिद्धी
भाई - शुभ और लाभ

सुखदाता भाग्य विधाता जय करना संतोषी माँ।
गए ग्नता गन बुध गता ऋद्धि सिद्धि दाता ॥

 
शुभ होव तुज नाम ही लेते , सहाय को माँ प्रेम से आये।
संतोषी माँ मंगल करना , तुज व्रत करके सब हरसाए  ॥

➜ क्यों रविवार को तुलसी नही तोड़नी चाहिए और ना ही पानी देना चाहिए

 मंदिर में जाने के 10 नियम और रखे इन बातो का ध्यान

माँ संतोषी महामंत्र 

Maa Santoshi Mantra

१) ॐ श्री संतोषी महामाया गजानंदम दायिनी शुक्रवार प्रिये देवी नारायणी नमोस्तुते || 

२) जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः 

३) श्री संतोषी देव्व्ये नमः 

४) ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः 

५) ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः

६) ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः 

७) ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः 

८) ॐ ललिताये नमः


माँ संतोषी का प्रिय दिन 

माँ संतोषी का सबसे प्रिय दिन शुक्रवार को बताया गया है . महिलाये इस दिन सर्व सुख प्राप्ति के लिए संतोष की देवी माँ संतोषी का व्रत रखती है और खटाई से दूर रहती है . इस दिन व्रत रखकर माँ संतोषी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है संतोषी माँ की आरती और चालीसा का पाठ किया जाता है . 

सारांश 

  1. कौन है संतोषी माता और जाने इनके परिवार के बारे में . संतोषी माता की पूजा का क्या महत्व  है और जाने इनके महा मंत्रो की जानकारी . आशा  करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

Other Similar Posts

➜ किस देवी देवता को कौनसा भोग लगाना चाहिए

➜ रसोई में ध्यान रखे महिलाये ये जरुरी बातें


Post a Comment

Previous Post Next Post