माँ दुर्गा के सिद्ध चमत्कारी मंत्र -दुर्गा सप्तशती मंत्र 

Maa Durga Ke Chamtkari Aur Shaktishali Siddh Mantra Kounse hai  ?

माँ दुर्गा जिसमे त्रिदेवो की शक्ति समाहित है , जो स्वयं महाशक्ति स्वरूपा है , उस देवी के शक्तिशाली और सिद्ध मंत्रो का जप दुनिया के सभी कष्टों को दूर करने में सहायक है .


माँ दुर्गा की महिमा का पान कराने वाली किताब दुर्गा सप्तशती माँ के भक्तो के लिए ज्ञान गंगा के समान है | इस किताब के अंत में माँ दुर्गा के २० से ज्यादा चमत्कारी मंत्र अलग अलग प्रयोजन के लिए दिए गये है | इस मंत्रो के जाप से आप हर तरह की प्रसन्नता पा सकते है | आइये जाने कुछ मुख्य दुर्गा सप्तशती के चमत्कारी मंत्र इस किताब से जाने | Powerful Durga Sapatshati Mantra in Hindi 

➜ माँ दुर्गा के लिए गये सभी अवतार कौनसे है 

यहाँ आप कई प्रकार के माँ दुर्गा के मंत्र पा सकते है जिससे आप जीवन में कई मुसीबतों से आसानी से निजात पा लेंगे  | उपयुक्त इच्छा को पूरा करने के लिए – मंत्र ॐ ह्रींग डुंग दुर्गायै नमः यह मंत्र सभी प्रकार की सिद्धिः को पाने में मदद करता है, यह मंत्र सबसे प्रभावी और गुप्त मंत्र माना जाता है और सभी उपयुक्त इच्छाओं को पूरा करने की शक्ति इस मंत्र में होती है।

"ॐ अंग ह्रींग क्लींग चामुण्डायै विच्चे " यह देवी माँ का बहुत लोकप्रिय मंत्र है। यह मंत्र देवी प्रदर्शन के समारोहों में आवश्यक है। दुर्गासप्तशा प्रदर्शन से पहले इस मंत्र को सुनाना आवश्यक है। 

इस मंत्र की शक्ति : यह मंत्र दोहराने से हमें सुंदरता ,बुद्धि और समृद्धि मिलती है। यह आत्म बल उर विश्वास  की प्राप्ति में मदद करता है। 


 

गौरी मंत्र : अच्छे जीवन साथी के रूप में पति के लिए

" हे गौरी शंकरधंगी ! यथा तवं शंकरप्रिया, तथा मां कुरु कल्याणी ! कान्तकान्तम् सुदुर्लभं "


दुर्गासप्तशती के सिद्ध चमत्कारी  मंत्र

⭐ सब प्रकार के कल्याण के लिये

॥ सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

⭐ धन प्राप्ति  के लिए दुर्गा  मंत्र

॥ दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दारिद्र्यदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥

⭐ आकर्षण के लिए मंत्र

॥ ॐ क्लींग ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती ही सा, बलादाकृष्य मोहय महामाया प्रयच्छति ॥

⭐ विपत्ति नाश के लिए दुर्गा सप्तशति  मंत्र

॥ शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

⭐ शक्ति प्राप्ति के लिए मंत्र

॥ सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते॥

⭐ रक्षा पाने के लिए मंत्र

॥ शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके। घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च॥

navrati powerful durga mantra chamtkari

 

⭐ आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मंत्र

॥ देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥

⭐ भय नाश के लिए दुर्गा मंत्र

॥ सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते। भयेभ्याहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते॥

⭐ महामारी नाश के लिए मंत्र

॥जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥

⭐ सुलक्षणा पत्‍‌नी की प्राप्ति के लिए मंत्र

॥ पत्‍‌नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

⭐ पाप नाश के लिए मंत्र

॥ हिनस्ति दैत्यतेजांसि स्वनेनापूर्य या जगत्। सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्योऽन: सुतानिव॥

⭐ भुक्ति-मुक्ति की प्राप्ति के लिए मंत्र

॥ विधेहि देवि कल्याणं विधेहि परमां श्रियम्। रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥


सारांश 

  1. तो मित्रो आदिशक्ति माँ दुर्गा के वे सर्व सिद्धि दायक दुर्गा सप्तशती मंत्रो का संग्रह हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दिया है . यहा तरह तरह के दुर्गा मंत्र बताये गये है जिससे आप सुख प्राप्ति , विजय प्राप्ति , अच्छे जीवन साथी की प्राप्ति , धन प्राप्ति , पाप नाश , महामारी नाश कर सकते है . नवरात्रि के दिनों में इन मंत्रों का जप करने से नाना प्रकार के सुखो की प्राप्ति होती है .  आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक और रोचक लगी होगी . 

➜ कौन है माँ कात्यायनी , जाने पौराणिक कहानी

➜ वेद माता गायत्री की महिमा क्या है 

➜ कौन है माँ बगलामुखी , क्यों इन्हे सम्मोहन की देवी कहा जाता है 



 


Post a Comment

Previous Post Next Post