नाग पंचमी का महत्त्व और पूजा विधि

Naag Panchmi 2023  Tyohar Mahtav . जैसा की नाम से ही पता चल रहा है यह नाग  पंचमी का दिन जब होती है नागो की पूजा | सावन मास में शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है | इस दिन कई शिवालयो में शिवलिंग का श्रंगार नागो से किया जाता है | भक्त लोग इन सर्पो को दूध पिलाते है और सुख समृधि का आशीष मांगते है |

मंदिरों में नागो की झांकिया सजाई जाती है जहाँ शिवलिंग पर कई सांप लिपटे रहते है , ऐसे दर्शन बहुत ही भाग्यशाली माने गये है . 

naag panchami ka mahtav

 कब है नाग पंचमी 2023 - जाने शुभ मुहूर्त और तिथि 

Naag Panchami Date in 2023 . इस साल 2023 में नाग पंचमी हर साल की तरह सावन मास की शुक्ल पंचमी के दिन ही है . अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह दिन  21 अगस्त  सोमवार का दिन है .  सावन के महीने में सोमवार के दिन आने के कारण यह बहुत ही शुभ फल देने वाला दिन है . इस दिन नागो की पूजा की जाती है .

नाग पंचमी कब शुरू होगी :- 21 अगस्त 2023 को रात 12 बजकर 21 मिनट से यह तिथि शुरू हो जाएगी 

नाग पंचमी का कब ख़त्म होगी :- 22 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे तक पूर्ण होगी . 

चुकी सूर्योदय उस तिथि का 21 को हो रहा है तो यह  21 अगस्त 2023 को मानी जाएगी . 

क्यों नागो की होती है पूजा


हमारे धर्म को ध्यान से देखे तो हम पाएंगे की नागो का सम्बन्ध भगवान शिव से भी है तो भगवान विष्णु से भी | ये शिव शंकर के आभूषण है | भगवान विष्णु शेषनाग की शय्या पर शयन करते है | रामायण और महाभारत काल में कई बड़े बड़े राजाओ ने नाग कन्या से विवाह किया | इसी कारण इन नागो को भी पूजा के योग्य माना जाता है |

कैसे करे इस दिन सर्पो की पूजा (Nag Panchmi Puja )

  1. इस दिन नाग देवता के दर्शन जरुर करने चाहिए |
  2. इन्हे सुगंध अति प्रिय है अत: महकने वाले पुष्प और चन्दन इनकी पूजा में काम में ले |
  3. ॐ कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा मंत्र का जाप करते हुए इन्हे दूध पिलाये |
  4. सर्पो के निवास स्थान (बाम्बी या बिल ) की भी पूजा करे |

नाग देवता की पूजा से लाभ

ग्रहों की दशा में सुधार  जो व्यक्ति नागो की पूजा पंचमी पर करते है उनपे भगवान शिव और विष्णु दोनों महादेव प्रसन्न होते है | यदि कुण्डली में राहु केतू की दशा अन्य ग्रहों के साथ मिलकर खराब है तो उन्हें इस दिन पूजा करने से अत्यंत लाभ प्राप्त होता है |

धन प्राप्ति के उपाय  यदि नाग पंचमी के दिन किसी वेदपाठी ब्राह्मण को आप चांदी के नाग नागिन का जोड़ा दान के रूप में देते है तो इससे आपके भाग्य में धन के योग बनना शुरू हो जाते है . 

शिव के गले में वास है नाग वासुकी का

कर्कोटक नाग तीर्थ स्थल जहाँ का कुंआ नाग लोक तक जाता है


सारांश 

  1. तो दोस्तों हमने बताया कि साल 2023 में नाग पंचमी कब आने वाली है और इस दिन का क्या महत्व है . इस साल आने वाली आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

Post a Comment

Previous Post Next Post