संसार के 10 सबसे खूबसूरत पक्षी , देखते ही निकलेगा वाह 

Duniya Ke 10 Sabse Sundar Pakshi || Top 10 Most Beautiful Birds in the world .

कुदरत से बड़ा कोई कलाकार नही , इसने इतनी खुबसूरत चीजे दुनिया में बनाई है कि कोई इसका मुकाबला नही कर सकता है . आप चाहे बड़े विशाल रेनबो देख ले या खुबसूरत झीले , तरह तरह विचित्र जीव जंतु देख ले या फिर लहराते उड़ते पक्षी .  

    सबसे सुन्दर 10 पक्षी

     हमारी धरती पर तरह तरह के रंग बिरंगे छोटे बड़े पक्षी पाए जाते है . इनकी 30 हजार से भी ज्यादा प्रजातियाँ है . 

    कुछ तो कुदरत ने इन्हे प्यारे प्यारे रंगों से सजाया है कि आपका यह मन मोह लेंगे . इन्हे दुनिया के सबसे सुन्दर पक्षी माना जाता है जिनकी बनावट और रंगों का कॉम्बिनेशन बहुत ही गजब का है . 


    कैसे नापी जाती है पक्षियों की सुन्दरता - 

    पक्षी दिखने में कैसा है , उसके शरीर पर रंगों का कॉम्बिनेशन किस तरह का है , वो ओवराळ कितना मन को मोहता है इस बात से पक्षी की सुन्दरता निकाली जाती है .

    आज हम इस पोस्ट में दुनिया के सबसे सुन्दर 10 पक्षियों के बारे में ही जानेंगे 

    पढ़े :- 10 अजब गजब विचित्र फूल  कौनसे है 


    1. सुनहरे तितर - Golden Pheasants

    यह दुनिया के सबसे आकर्षक और लुभावने पक्षी होते है . इनका शरीर रंग बिरंगा होता है और कुदरत ने इन्हे बहुत ही खुबसूरत बनाया है . 

    Golden Peasant
    Photo - birdspot.co.uk

    इनकी पूंछ रूपी पंख लम्बे होते है जो इन्हे बेहद हसीन बनाते है . 

    नर पक्षियों के सिर पर गोल्डन येल्लो रंग का ताज होता है जो इनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देता है . हालाकि अब यह पक्षी लुप्त होने की कगार पर है . ये पक्षी ज्यादा तेज उड़ तो नही सकते पर भाग बहुत तेज सकते है . ये मुख्य रूप रूप से अमेरिका , न्यूजीलैंड , आयरलेंड और चाइना में पाए जाते है . 


    2. भारतीय मोर  - Indian Peacock    

    भारतीय मोर बहुत ही सुन्दर पक्षियों में आते है . इनके सिर पर कलंगी होती है और जब वर्षा के स्वागत में ये अपने पंखो को लहरा कर नाचते है तो इन्हे दुनिया का सबसे सुन्दर पक्षी माना जाता है . 

    Indian Peacock -Most Beautiful

    इनका शरीर और इनके पंख बहुत ही प्यारे कलर कॉम्बिनेशन से बनता है . 

    भारत में मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है . 

    मोर के बारे में 33 रोचक तथ्य जाने 

    3. रेनबो लोरिकेट   -Rainbow Loriket 

    जैसे इंद्रधनुष में रंग बिरंगे कलर होते है उसी तरह इस पक्षी का शरीर तरह तरह के गहरे रंग से बना होता है जो इसे बेहद खास बनाता है . ये पक्षी ऑस्ट्रेलिया और उसके आस पास के क्षेत्र में मिलते है . ये हमेशा 10 , 20 पक्षियों के झुण्ड में रहते है . 

    Rainbow Loricate
    Photo :- pixabay.com/

    इनका रूप तोते की तरह होता है पर पुरे शरीर पर 5 से ज्यादा रंग होते है . 

    इनकी चोच का रंग नारंगी , चेहरा डार्क ब्लू , गर्दन नारंगी , पेट डार्क ब्लू और उपरी पंख डार्क हरे रंग के होते है . इस पक्षी का कलर कॉम्बिनेशन बहुत ही गजब है .  

    कुल मिलाकर जब आप इन्हे देखेंगे तो इनकी सुन्दरता के कायल हो जायेंगे . यह आपको सबसे सुन्दर पक्षियों में से एक लगेगा . 

    4. किल बिल्ल्ड टुकें - Keel Billed Toucan 

     यह पक्षी दिखने में थोड़े वीयर्ड पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगे . इनकी ख़ास बात इनकी लम्बी चौंच होती है . ऐसा लगता है कि इसकी चोंच अलग से लगाई गयी है क्योकि यह अपेक्षाकृत अधिक लम्बी है . इसके मुख से गर्दन से भी लम्बी 

    यह चोंच 5 रंगों से मिलकर बनती है . आगे की नौंक मेहरून रंग से और फिर हरे रंग का सबसे प्रभाव होता है . इसके अलावा नारंगी और नीला और लाल रंग भी इनकी चोंच में मिलता है . 

    इसकी गर्दन का रंग पीला है और फिर सर से लेकर बाकी शरीर काले रंग का . बस पंजो की बात करे तो वो आसमानी रंग के है . 

    Keel Billed Tunke
    Photo - https://organikos.net

    कई बार इन्हे उड़ता हुआ केला (Flying Banana ) भी कहा जाता है .  हालाकि इनके पंख भारी होते है जिसके कारण यह ज्यादा लम्बी उड़ान नही भर सकते है . 

    यह पक्षी मेक्सीको और कोलंबिया के जंगलो में पाया जाता है . 


    5. पेंटेड बंटिंग  - Painted Bunting 

    पेंटेड बंटिंग छोटे आकर की चिड़िया होती है पर इसे देखने से लगता है कि इसे बहुत से रंगों से रंग दिया गया हो . इसका रूप बहुत ही सुन्दर होता है . 

    जब नर पक्षी परिपक्कव हो जाते है तो उनके कलर अपने चरम में आ जाते है और तब यह बहुत ही सुन्दर दिखाई देते है . 

    Painted Bunting
    Photo - birdwatchingdaily.com/

    इनकी एक ख़ास बात यह भी है कि ये अपने गले से बहुत ही सुन्दर आवाजे निकालते है जैसे की यह कोई गाना गुनगुना रहे हो . 

    6. विक्टोरिया क्राउन पिजन    - Victoria Crowned Pigeon  

    ये विक्टोरिया क्राउन पिजन कबूतरों की एक ऐसी अनोखी , बड़ी और सबसे सुन्दर प्रजाति होती है . इन पक्षियों की सबसे अद्भुत चीज इनकी सर पर फैली हुई कलंगी होती है . जो बहुत बड़ी और नायाब होती है . 

    Victoria Crowned Pigeon
    Photo - www.pexels.com

    ये गहरे नीले और भूरे रंग के बने होते है . गवाना के जंगलो में ये पाए जाते है . इन्हे देखकर ऐसा लगता है कि इन्होने जैसे कोई ताज पहन लिया हो . ये ग्रेडिएंट रंग में दो या तीन कलर के मिश्रण से बने होते है . 

    7. वुड डक    - Wood Duck

    दुनिया के सबसे खुबसूरत पक्षियों में अब नाम आता है - वुड डक का . 

    उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले नर  वुड डक की खूबसूरती के तो क्या कहने . इसे देखकर लगता है कि कुदरत ने इसे समय देकर बनाया है और बेहद सुन्दर डिजाईन किया है . 

    वुड डक
    Photo :- https://a-z-animals.com/

    यह छोटे आकार के होते है जिनकी हाइट सिर्फ 2 फीट से कम होती है . 

    तरह तरह के रंगों से यह बेहद सुन्दर दिखाई देते है . 

    भारत की किस जगह पर पक्षी आकर करते है आत्महत्या - क्या है इसके पीछे का कारण 

    8. लाल नीला तोता   - Scarlet Macaw

    स्कारलेट मकाव की यह प्रजाति एक विशेष तरह के तोते होते है . इन्हे दुनिया का सबसे सुन्दर तोता माना जाता है . 

    यह लाल और नीला रंग के बेहद कमाल के मिश्रण से रंगे होते है . 

    Scarlet bird One of The Beautiful
    Photo - Pinterset

    इनकी चोंच दुसरे तोते से बहुत ताकतवर होती है जिससे ये नारियल तक को फोड़ सकते है . ये मुख्य रूप से दक्षिणी अमेरिका के सुहाना वन क्षेत्र में पाए जाते है . ये झुण्ड में रहना पसंद करते है . इनकी उम्र 40 साल तक हो सकती है . 

    9. फ्लेमिंगो    - Flemingo

    फ्लेमिंगो को राजहंस भी बोला जाता है . ये लम्बी टांग और लम्बी गर्दन  वाले बेहद खुबसूरत पक्षी होते है . 

    ये नारंगी और क्रीम कलर के स्लिम बर्ड होते है . 

    Flamingo Bird
    Photo :-https://www.livescience.com/

    इनकी एक खासियत यह होती है कि यह 4 घंटे तक एक ही पैर पर खड़े रह सकते है , यहा तक की सो भी सकते है 

    इसमे एक प्रजाति अमेरिकन फ्लेमिंगो की है जो सबसे ज्यादा सुन्दर माने जाते है .  

    10. ब्लू जे    - Blue Jay 

    पूर्वी और माध्यम अमेरिका में पाया जाने वाला बहुत ही छोटा पक्षी ब्लू जे बहुत ही सुन्दरतम पक्षियों में गिना जाता है .यह बहुत बुद्धिमान और कलाकार पक्षी है जो कई पक्षियों की आवाजे भी निकाल सकता है . 

    ब्लू जे पक्षी
    Photo - amazonaws.com

    यह ब्लू और वाइट कलर के होते है जो बेहद सुन्दर दिखाई देते है . 

    पढ़े :- जानवरों और मछलियों से जुड़ी 100 रोचक बाते 

    Conclusion (निष्कर्ष )

    आशा करता हूँ कि यह पोस्ट संसार के सबसे सुन्दर और मन मोह लेने वाले 10 पक्षी   आपको जरुर पसंद आयी होगी . इस पोस्ट में आपने मन मोह लेने वाले पक्षियों के बारे में जाना और चित्रों के माध्यम से देखा और इनकी विशेषताओ के बारे में भी हमने जानकारी दी है . 

    हमने साथ ही आपको बताया कि कैसे आप ट्रेन या बस द्वारा इस जगह पर आ सकते है. 


    Post a Comment

    Previous Post Next Post