दिवाली की रात क्यों बनाया जाता है काजल?

भारत में सबसे बड़े त्योहार के रूप में दीपावली को जाना जाता है | यह पर्व साफ़ सफाई , रोशनी और प्रेम बाँटने का पर्व है | इस दिन को लेकर कई मान्यताये भी सदियों से चली आ रही है , जिसमे से एक है दीपावली की रात को काजल बनाकर घर के सभी सदस्यों की आँखों में लगाना | दीपावली की संध्या को गणेश संग लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है और पूरी रात अखंड दीपक जलाया जाता है जिससे सुबह काजल बनाया जाता है |

दीपावली की रात काजल का निर्माण कैसे करे

कार्तिक मास का हिन्दू धर्म में महत्व और महिमा

दिवाली को लेकर क्या हैं मान्यताएं?

इस दिन भगवान श्री राम अपने चौदह साल के वनवास को पूर्ण कर अपनी नगरी अयोध्या धाम आये थे | उनके संग सीता जी , लक्ष्मण भी थे | अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीपक जलाकर किया था | तभी से यह दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है | महाभारत काल में इसी दिन श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था और ब्रज वासियों ने भी इस संध्या पर दीपक जलाये थे |

कैसे बनाये दीपावली की रात को काजल ?

दीपावली की रात को एक बड़े दीपक में गौ माँ का शुद्ध घी डालकर उसमे एक दीपक जलाये जो पूरी रात जलता रहे , अत: इसमे घी बहुत सारा होना चाहिए . अब इस दीपक के ऊपर एक दूसरा दीपक रख दे जिससे की दीपक का धुँआ ऊपर वाले दीपक में आता रहे . ध्यान रखे कि निचे वाला दीपक पूरा भी नही ढका हुआ होना चाहिए नही तो यह छोटा (बुझ ) हो जायेगा . 

दीपक पर दीपक से काजल

रात भर जला दीपक और उसकी लौ से उठे धुए से ऊपर वाले दीपक में काजल तैयार हो जायेगा . सुबह उठते ही इसे अपने और अपने परिवार के लोगो के दोनों आँखों में इसे लगा ले . यह बहुत ही शुभ माना जाता है .

दिवाली पर क्यों बनाया जाता है काजल?

मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या अर्थात दीपावली की रात को बनाया गया काजल नकारात्मक शक्तियों से बचाव करता है | इसे आप रसोई , तिजोरी के अन्दर लगाकर घर में सुख समृधि बढ़ा सकते है | इसे आँख पर लगाने से सेहत अच्छी होती है |

जाने :- काले धागे के चमत्कारी उपाय और टोटके

इस काजल का वैज्ञानिक महत्व भी है –

दीपावली के दिनों में आतिशबाजी के कारण वातावरण प्रदूषित हो जाता है | इस प्रदुषण का असर हमारी आँखों पर भी पड़ता है | कहते है दीपावली की रात घी के दीपक से बनाया हुआ यह काजल इसमें बहुत फायदा पहुँचाता है | आँखों में होने वाली जलन और पानी निकलने की समस्या को यह दूर करता है |

अत: दीपावली की रात को तैयार किये गये काजल के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों रूपों में फायदे है . 


Post a Comment

Previous Post Next Post