धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा क्यों है
Why should you buy gold, Silver and utensils on Dhanteras
धनतेरस का दिन सबसे बड़े वैद्य और आरोग्य के देवता धनवंतरि के जन्म के रूप में मनाया जाता है | इन्हे आयुर्वेद का सबसे पहला आचार्य माना जाता है जो समस्त ब्रहमांड के वैद्य है | इनके द्वारा ही अमृतमय औषधियों की खोज की गयी थी | देवताओ और दानवों ने समुन्द्र मंथन जब किया तब कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को यह समुन्द्र से प्रकट हुए | इनके हाथो में अमृत कलश था |
क्यों खरीदे जाते हैं धनतेरस पर बर्तन
कार्तिक माह के १३ वे दिन यह अमृत (Nectar who defeat death ) भरे धातु का कलश लेकर समुन्द्र से प्रकट हुए थे | अत: इस दिन को इनके नाम के आधार पर धनतेरस के नाम से जाना जाता है | इनके हाथ में कलश था अत: धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परम्परा बन गयी है | ऐसी भी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन धातु के बर्तन खरीदता है उसके घर में समृधि बढती है .
यहा एक बात ख़ास है कि आप स्टील या लोहे के बर्तन की जगह इस दिन ताम्बे या पीतल के ही बर्तन ले . कांच के बर्तन खरीदना भी अशुभ माना जाता है .
चांदी सोना खरीदना होता है बहुत शुभ buying gold and silver is considered auspicious
साथ ही यह भी मान्यता है की यदि कोई व्यक्ति धनतेरस के दिन कोई चीज खरीदता है तो वो 13 गुना अधिक बढती है | अत: इस दिन बहुमूल्यवान सोना , चांदी और जेवरात खरीदने का रिवाज है | साथ ही चांदी चंद्रमा का प्रतीक है | चंद्रमा मन का कारक है | यदि हम चांदी खरीदते है तो यह मन को संतोष प्रदान करता है | मन में शीतलता लाता है जिससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है |
स्वास्थ्य की करे विनती Prayer for Good Health
धनतेरस के दिन एक दीपक धनवंतरि के नाम से जलाकर समस्त संसार के अच्छे स्वास्थ्य की विनती करनी चाहिए |
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःख भाग्भवेत्। ऊँ शांतिः शांतिः शांतिः.
इसके बाद यह मंत्र बोले :
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
ॐ नमो भगवते धन्वन्तरये अमृत कलश हस्ताय सर्व आमय
विनाशनाय त्रिलोक नाथाय श्री महाविष्णुवे नम: ||
सारांश
- धनतेरस का नाम है धन से जुड़ा हुआ है अत: इस दिन कुछ ऐसी चीजे खरीदने से धन समृधि के अवसर बढ़ जाते है . इसी क्रम में हमने बताया है कि कौनसी चीजे कौनसे बर्तन खरीदने से आपको आर्थिक लाभ मिलता है और क्यों धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परम्परा है . आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .
धनतेरस पर कुबेर और यम की पूजा से धन और स्वास्थ्य लाभ करे प्राप्त
Post a Comment