माँ दुर्गा का नवरात्रि पर जगराता या जागरण 

Maa Durga Ka Jagran Kya Hota Hai . नवरात्रों में यदि माँ के जगराते की बात ना करे तो यह अधुरा सा ही लगता है | 9 दिनों तक चलने वाले देवी माँ दुर्गा के नवरात्रों में माँ के जगरात्रे की महिमा खूब है | माँ का दरबार सज्जा कर माँ के भजन से भरी यह रात जिसमे माँ के भक्त नाचते गाते पूरी रात माँ का गुणगान करते है | 

maa durga ka jagrata


कैसे सजाया जाता है माँ का दरबार और होता है जागरण :

शेरोवाली माँ की मूरत या फोटो से माँ का दरबार सजाया जाता है | साथ में गजानंद और शिव जी की फोटो और मूरत लगाई जाती है | पुष्प मालाओ और इत्र से दरबार को महकाया जाता है | सामने एक अखंड ज्योत उस रात जलाई जाती है | माँ के दरबार में विभिन्न प्रकार की मिठाइयो का भोग लगाया जाता है | कई बार माँ के महिमा की झांकियां भी सजाई जाती है जिसमे महिषासुर वध , चंड मुंड संहार की झलकियाँ दिखाई देती है . 

maa durga ka jagran

 

माँ के भजनों की प्रस्तुति :

अच्छे अच्छे और सुरीले भजनों से भजन गायक इस रात माँ की महिमा का गान करते है और श्रोतागण मन ही मन इन्हे गाते है | भजन संध्या का यह जागरण पूरी रात चलता है |

भक्त झूमते गाते नाचते और गूंजते जयकारे :

माँ के भजनों में आनंदविभोर होकर भक्त माँ को खुश करने के लिए नाचते गाते और मैय्या के नाम के जयकारे लगाते है | माँ के अखंड ज्योत भी साथ में नाचती हुई प्रतीत होती है | मरदंग की छाप पर जयकारे की गूंज से वातारवण पूरी तरह माँ ज्योतावाली के नाम हो जाता है |

Maa Durga Ka Jagrata


महा आरती :

माँ के जागरण का समापन माँ दुर्गा की आरती करके किया जाता है | जगराते में सम्मिलित सभी भक्तजन माँ के दरबार में हाथ जोड़ कर खड़े हो जाते है और माँ दुर्गा की आरती का गायन करते है | इस आरती में जय अम्बे गौरी और जय दुर्गे खप्पर वाली जैसी मुख्य आरतीयाँ है | |

प्रसाद वितरण :

आरती के बाद सभी भक्तो को थाल में आरती दिखाई जाती है जिसपे भक्त दोनों हाथ वार कर अपने सर और आँखों पर लगाते है और प्रसाद प्राप्त करते है | 

नवरात्रि  जगराते के फायदे 

जगराते का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप शक्ति के उन दिनों में जगराते करवाते है जब माँ जगदम्बे जाग्रत अवस्था में होती है . ऐसे में जो जगराते करवाता है वो माँ के प्रति अपना धन , समय और समर्पण दिखाता है और माँ ऐसे भक्तो पर अपनी अनुपम कृपा करती है . 

जगराते में आये भक्त अपनी निद्रा का त्याग करके माँ की महिमा में गाये गये भजनों पर अपना ध्यान देते है जिससे उनकी माँ पर श्रद्धा अधिक बढ़ जाती है . ऐसे लोगो का भी माँ कल्याण करती है . 


सारांश 

  1. माँ दुर्गा का जगराता और जागरण क्या होता है . जगराते कराने के फायदे क्या है . जगराते से जुड़े नियम भी हमने बताये .  आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .

दुर्गा सप्तशती के सिद्ध चमत्कारी मंत्र

Post a Comment

Previous Post Next Post