लक्ष्मी बीज मंत्र जाप विधि का प्रयोग कर प्रसन्न करे लक्ष्मी को


Goddess Lakshmi  Beej Mantra Or Jap Vidhi

जीवन में धन (Money) का होना अत्यंत जरुरी है जो कई सुख सुविधाओ को प्रदान करता है | व्यक्ति अपने कर्म और भाग्य (Fortune) से धन का उपार्जन करता है | भाग्य (Luck) ईश्वर बनाता है और धन प्राप्ति के कई मार्ग खोलता है | हिन्दू सनातन धर्म में धन के देवता कुबेर को तो धन की देवी माँ लक्ष्मी को बताया गया है | यदि इनमे से किसी एक की कृपा हम पर हो जाये तो हम अथाय धन के स्वामी बन सकते है |

लक्ष्मी बीज मंत्र उपाय


यहा हम लक्ष्मी जी के बीज मंत्र के बारे में विस्तार से जानेंगे जो हमारे भाग्य का सम्बन्ध माँ लक्ष्मी से कराने में सक्षम है | यह बीज मंत्र बोलने में बहुत सूक्षम है पर इसकी शक्ति असीम है | इसमे इतनी शक्ति है माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर हमारे धन के द्वार खोल देता है |

देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र श्रीं (Shreem) है | इस चमत्कारी मंत्र का आपको हर दिन जप शुरू करना है | माला कमलगट्टे की होनी चाहिए | रोज संध्या के समय माँ लक्ष्मी जी की मूर्ति के सामने बैठकर पहले माँ लक्ष्मी की पूजा सही विधि से करे | इस पूजा में लक्ष्मी जी को प्रिय चीजे जरुर रखे | फिर शांत चित्त होकर लक्ष्मी बीज मंत्र श्रीं की कम से कम एक माला जपे | यह माला जप आप शुक्रवार के दिन से शुरू कर सकते है | जैसे जैसे दिन बीतने लगेंगे माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर जरुर पड़ेगी और आपके आर्थिक संकट दूर होंगे | 

इसके अलावा शरद पूर्णिमा की रात और दीपावली की रात को इस लक्ष्मी बीज मंत्र की एक माला जरुर फेरे , इससे आर्थिक उन्नति के मार्ग खुल जाते है . 

माँ लक्ष्मी बीज मंत्र

बीज मंत्र से बने अन्य धन लक्ष्मी प्राप्ति मंत्र

~ ऊॅं ह्रीं श्रीं क्लीं।

~ ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा।

~ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

~ ऊँ श्रीं श्रियै नम:।


उपरोक्त मंत्र का सही विधि विधान से जप करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और आपको सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है . 

सारांश 

  1. देवी लक्ष्मी के चमत्कारी शक्तिशाली बीज मंत्र और उससे जुड़े उपाय  . साथ ही जाने की धन प्राप्ति में ये मंत्र किस तरह से चमत्कारी होते है .    आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

पीपल के चमत्कारी टोटके और उपाय 

Post a Comment

Previous Post Next Post