2024 में आने वाले सूर्य और चन्द्र ग्रहण की जानकारी

Solar and Lunar Eclipse Date List 2024 .  आपने सूर्य और चन्द्र ग्रहण देखे थे और अब आने वाले साल 2024 में फिर से भारत और विश्व में सूर्य और चन्द्र ग्रहण लगेंगे . आइये जानते है कि 2024 में कब कब सूर्य और चन्द्र ग्रहण लगने वाले है . 

हम सभी जानते है कि सूर्य के चारो तरह पृथ्वी तो पृथ्वी के चारो तरफ चंद्रमा चक्कर लगा रहे है . कभी कभी वे तीनो एक लाइन में आ जाते है जिससे कि ग्रहण का निर्माण होता है . 

सूर्य ग्रहण - जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जी तो सूर्य की रोशनी को धरती पर आने से चंद्रमा रोक लेता है और उसे सूर्य ग्रहण कहते है . 

सूर्य ग्रहण में ध्यान रखे ये जरुरी बातें , वरना होगा नुकसान 

2024 में ग्रहण की तारीख कब है

चन्द्र  ग्रहण - जब  पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाए तो उसे चन्द्र ग्रहण कहते है . 

बता दे कि साल 2024 में कुल चार ग्रहण लगेंगे जिसमे 2 सूर्य ग्रहण और 2 ही चन्द्र ग्रहण होंगे . क्या है यह भारत में दिखाई देंगे या नही , निचे जानते है . 

2024 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की डेट्स 

भारत में साल 2024 में दोनों सूर्य ग्रहण दिखाई नही देंगे . 

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार को लगेगा . साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर बुधवार को लगेगा . यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई नही देगा . 

solar Eclipse

2024 में लगने वाले चन्द्र ग्रहण की तारीख 

जैसा की आपको पता है कि चन्द्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात को ही लगता है अत: 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण 25 मार्च 2024 सोमवार को लगेगा . यह उपछाया चन्द्रग्रहण होगा . 

इसके बाद अगला और अंतिम चन्द्र ग्रहण 18 सितम्बर  2024 बुधवार  को लगेगा . यह चन्द्र ग्रहण आंशिक होगा

दिनांक ग्रहण 
8 अप्रैल  2024 -सोमवार सूर्य ग्रहण 
02 अक्टूबर  2024 - बुधवार सूर्य ग्रहण
25 मार्च   2024 - सोमवार चन्द्र ग्रहण 
18 सितम्बर 2024 - बुधवार चन्द्र ग्रहण 


सारांश 

  1. 2024 में आने वाले सूर्य और चन्द्र ग्रहण की सभी तारीखे हमने यहा बताई और साथ इ बताया कि इन ग्रहण का भारत में क्या प्रभाव पड़ेगा .   आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

. पढ़े : क्या होता है चन्द्र ग्रहण और इसके प्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post