जाने किस ग्रह को कौनसा रंग है पसंद – ज्योतिष शास्त्र से

\\

Kis Grah Ko Kounsa Rang Hai Priya . ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह की महिमा बताई गयी है जो की जन्म के साथ कुंडली में संलग्न हो जाते है | कुछ शुभ फल तो कुछ अशुभ फल देते है | नवग्रह दोष को दूर करने के लिए मंत्र जप , नवग्रह यन्त्र स्थापना के कई उपाय बताये गये है | नौ पौधे की पूजा से भी नवग्रह शांति होती है | माना जाता है की जिस ग्रह को आपको प्रसन्न रखना है यदि आप उनके प्रिय रंग का ध्यान रखेंगे तो आपके पक्ष में में परिणाम आने लगेंगे | 


kis grah ko kounsa rang hai priya

यहा हम आपको हर ग्रह के प्रिय रंग की जानकारी देने वाले है जिसे कि वो ग्रह प्रसन्न होता है और आपके भाग्य में साथ देता है . हमें उस ग्रह से जुड़े रंग के वस्त्र और चीजे काम में लेनी चाहिए . 

ज्योतिष में किस ग्रह को कौनसी धातु है प्रिय 

नवग्रहो में किस ग्रह को प्रिय है कौनसा रंग

  1. सूर्य देवता : भगवान सूर्य ग्रह का रंग लाल अग्नि के समान है | इन्हे प्रिय है लाल , नारंगी और सुनहला रंग | जिनको सूर्य दोष है उन्हें यह रंग ज्यादा से ज्यादा पहनना चाहिए | ऐसे करने से सूर्य दोष में काफी राहत मिलती है . 
  2. चन्द्र ग्रह : चन्द्रमा सफेद (श्वेत) रंग का दिखाई देता है | यही कारण है की इन्हे सफ़ेद रंग अति प्रिय है | अत: जिन जातको को चन्द्र दोष है उन्हें सफ़ेद रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए . 
  3. मंगल ग्रह : यह लाल रंग का ग्रह है | इसके दोष वाले व्यक्ति को लाल रंग के कपडे पहनने चाहिए |  मंगल गृह लाल रंग पर मेहरबान रहता है . 
  4. बुध ग्रह : बुध ग्रह को प्रिय है हरा रंग |  
  5. गुरु ग्रह : यह देवताओ के गुरु बृहस्पति है | इनके प्रिय है पीला रंग | भगवान सत्यनारायण का दिन भी गुरूवार का है जिन्हें भी पीला रंग भाता है |
  6. शुक्र ग्रह : यह ग्रह असुरो के गुरु शुक्राचार्य का प्रतिनिदित्व करता है | इस ग्रह को भी सफेद रंग पसन्द है. आप श्वेत वस्त्र धारण करे और श्वेत चीजो का दान करे इससे शुक्र दोष दूर होता है . 
  7. शनि ग्रह : भगवान शनि को कई जगह नीले रंग का तो कई जगह काले रंग का बताया गया है | इनके दोष वालो को पीड़ा कम करने के लिए नीला और काला रंग पहनना चाहिए |
  8. राहू ग्रह : इनके दोष वालो को काला रंग उपयुक्त बताया गया है | जिन लोगो की कुंडली में राहू का दोष है उन्हें ज्यादा रंग काला ही पहनना चाहिए . 
  9. केतु ग्रह : इन्हे चितकबरा रंग प्रिय है चितकबरा रंग काला और सफ़ेद होता है . केतु को अपने पक्ष में करने के लिए आपको गोरे या काले कुत्ते को रोटी देनी चाहिए . 

अपने ग्रहों के अनुसार रंग पहनने के फायदे 

यदि आप अपने ग्रह के अनुसार उनके प्रिय रंग के वस्त्र पहनते है तो वो ग्रह प्रसन्न होकर आपका शुभ करते है . आपकी बात को समाज में महत्व दिया जाता है और कोई आपका कहा हुआ टाल नही सकता है .

इससे आपका प्रभाव समाज में गहरा होता जाता है . अनिष्ट करने वाले ग्रह भी आप का भला करते है .

सारांश 

  1. तो यहा आपने जाना कि किस ग्रह को कौनसा रंग प्रिय होता है और उस ग्रह के पसंदीदा रंग से हम कैसे उसे प्रसन्न कर सकते है  . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post