क्यों भगवान शिव को पशुपति नाथ कहते है ?

Shiv Kaise Bane Pashupati Nath in Hindi

भगवान शिव के वैसे तो सहस्त्र नाम है जिसमे बहुत से आपको पता होंगे जैसे शम्भू , शंकर , महादेव , त्रिपुरारी , भस्मरमैया आदि . शिव जो को ऐसे ही पशुपति नाथ (Pashupati Nath Shiv ) भी कहा जाता है . 

भारत के अन्दर और बाहर दो ऐसे मुख्य मंदिर है जो शिव के पशुपति नाथ के नाम पर प्रसिद्ध है | इसमे से एक नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर और दूसरा मध्य प्रदेश में मंदसौर के पशुपतिनाथ शिवलिंग | क्यों रखा गया शिव का नाम पशुपति , उसी ज्ञान को जानने के लिए यह पोस्ट आपके समक्ष लिखी जा रही है |

कौन है पशुपति नाथ शिव जी


पाशुपत शिव है और इस शब्द का अर्थ है की सभी जीव जन्तुओ की मिलीजुली अभिव्यक्ति | अर्थात शिव शंकर प्रतिनिदित्व करते है सभी जीवो जन्तुओ , पेड़ पौधो , सकारात्मक , नकारात्मक सभी ऊर्जाओ का |

पाशुपत का अर्थ है सभी जीव जन्तुओ की मिश्र प्रवृति 

ये एकमात्र ऐसे देव है जिनकी पूजा देव भी करते है तो दानव भी | शिवजी की बारात में नाचते कूदते भूत प्रेत देवता सब समान बाराती चल रहे थे | यही कारण है की शिव को पशुपतिनाथ नाम से जाना जाता है |

ब्रह्मा से लेकर जीव तरण तक सभी पशु है जो संसार के वशीभूत है तथा उनका पति होने से रूद्र को पशुपति कहा जाता है | शिव ही २६ तत्वों से जीवो को माया के पाश से बांध कर रखते है | ये पाश है

१० इन्द्रियाँ , चार (मन , बुद्धि , चित्त , अहंकार ) , अंत:करण , ५ तत्व (जल , आकाश , वायु, अग्नि , पृथ्वी ) , पञ्च तन्मात्रा (शब्द , स्पर्श , रूप ,रस , गंध )

कैसे दूर कर स्वयं को सांसारिक पाशो से

जो भी जीव अच्छे कर्म और प्रभु भक्ति मन से करते है वे शीघ ही इन पाशो से मुक्त हो जाते है | भक्ति पापो से मुक्ति का सबसे अच्छा साधन है | इसमे तीन प्रकार के भजन है |

प्रभु के रूप का चिंतन करना मानस भजन है |

मंत्र जप करना वाचिक भजन है और प्राणायाम करना कायिक भजन है |

धर्म और अधर्म की पाशो से मनुष्य बंधा है जो प्रभु की कृपा से ही दूर हो सकते है |

कौन है पवन देव जो वायु के स्वामी है 

नेपाल में है शिव जी का पशुपति मंदिर 

नेपाल में भगवान शिव का पशुपति नाथ मंदिर विश्व विख्यात है . भारत से लाखो श्रद्दालु नेपाल इस मंदिर में दर्शन करने जाते है .इस मंदिर का निर्माण 13वी सदी में करवाया गया था . यहा पंचमुखी शिवलिंग बताया जाता है जो दुनिया में सिर्फ इसी जगह देखने को मिलता है . 

पशुपति नाथ शिव लिंग

शिव से जुड़े है तीन जीव जानवर : 

शिव के गले में वासुकी नाग शोभायमान है जो एक सांप है . शिव का वाहन नंदी है और शिव का आसन एक बाघ की खाल है . जिसे शिव ने अपने शरीर पर पहन रखा है .


सारांश 

  1. Bhagwan Shiv Ko Pashupati Nath Kyo Kahte hai . यहा हमने आपको विस्तार से बताया की शिव जी का दूसरा नाम पशुपति क्यों है .   आशा करते है कि आपको यह पोस्ट बहुत अच्छी लगी होगी .

Post a Comment

Previous Post Next Post