भगवान कृष्ण के चमत्कारी धन प्राप्ति मंत्र

Shri Krishna Ke Chamtkari Mantra . भगवान श्री कृष्ण द्वारका धाम के बेशुमार धनवान राजा थे | रुक्मणी के रूप में धन की देवी लक्ष्मी उनकी पत्नी थी | एक बार कुछ चावल के दानो के बदले में उन्होंने अपने मित्र सुदामा को तीनो लोको को राज्य तक दे दिया था | भगवान श्री कृष्ण विष्णु के अवतार है और अपने भक्तो पर अपार धन सम्पदा बरसा सकते है | धनवान बनने के लिए कुछ कृष्ण मंत्र हम इस पोस्ट में आपके लिए लाये है |

श्री कृष्ण के वे दिव्य मंत्र जो बना देंगे आपको धनवान :

सप्तदशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र : १७ अक्षरों का यह मंत्र महा शक्तिशाली और सर्व सिद्धि प्रदाता है |

सत्रह अक्षरों वाला धन प्राप्ति के लिए  श्रीकृष्ण मंत्र

मन्त्र 1 : ” ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा ”

इस मंत्र का पांच लाख बार जाप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। जप के बाद मन्त्र जाप का दशांश की आप हवन कुंड में आहुति दे । जिस भी व्यक्ति ने इस मंत्र को सिद्ध कर लिया वो बहुत धनवान हो जाता है | भगवान
कृष्ण की कृपा उस व्यक्ति पर लक्ष्मी के रूप में सदैव रहती है |

सात अक्षरों वाला धन प्राप्ति के लिए  श्रीकृष्ण मंत्र

मन्त्र 2 : ” गोवल्लभाय स्वाहा”

यह कृष्ण मंत्र सात अक्षर का है और हर मनोकामना पूर्ण करने की शक्ति रखता है | इस मंत्र के जाप की संख्या है सवा लाख | एक बार सिद्ध हो जाये तो फिर आप धनवान बनकर अपने सपनो को पूर्ण कर सकते है |

अन्य कृष्ण के मंत्र :


मंत्र 3) कृं कृष्णाय नम: - इस मंत्र के प्रभाव से अटका और डूबा हुआ पैसा वापिस मिल जाता है . 

मंत्र 4) गोकुल नाथाय नम:

मंत्र 5) क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम:

Post a Comment

Previous Post Next Post