दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति बनेगी अयोध्या में  श्री राम जी की 

अयोध्या में भव्य श्री राम के मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है इसके साथ ही अयोध्या को विश्व भर में प्रसिद्द करने के लिए दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा का निर्माण भी सरयू नदी पर किया जायेगा | यह श्री राम की प्रतिमा 251 Meter की होगी | सबसे ख़ास बात यह है कि इस मूर्ति को पूरी तरह भारत में ही बनाया जायेगा | मूर्ति में विशेष रूप से कांसे का प्रयोग किया जायेगा | मूर्ति का पहले ही मॉडल तैयार किया जा चूका है |

जाने - अयोध्या राम जन्म भूमि की महिमा और महत्व


अयोध्या में राम मंदिर



lord rama idol ayodhya 251 meter model

मूर्ति के निर्माणकर्ता और लगने वाला समय

इस मूर्ति का निर्माण पदम भूषण से सम्मानित राम सुतार और उनके बेटे अनिल सुतार जी की देखरेख में होगा |
इस मूर्ति के निर्माण में लगभग 3 से 4 साल का समय लगेगा |

अभी सबसे ऊँची प्रतिमा चाइना में स्थित महात्मा बुद्धा की है जिसकी ऊंचाई 228 मीटर की है , उसके बाद गुजरात में स्तिथ स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी की है जिसकी ऊंचाई 183 मीटर की है पर श्री राम की प्रतिमा की ऊंचाई 251 Meter की होगी जो की विश्व रिकॉर्ड होगा |

 

 
ayodhya me ram idol

इस भव्य मूर्ति की विशेषता


सरयू नदी के किनारे बनने वाली इस मूर्ति में 20 मीटर ऊंचा घेरा होगा | इस राम प्रतिमा को 50 मीटर ऊंचाई के बेस पर खड़ा किया जायेगा | इस 50 मीटर के आधार के नीचे एक बहुत बड़ा संग्रहालय होगा जिसमे भगवान विष्णु के सभी अवतारों को म्युजिकिल और तकनीक के माध्यम से दिखाया जायेगा | साथ ही रामायण गैलरी , अत्याधुनिक म्यूजियम, फूड प्लाजा आदि भी बनाए जाएंगे | राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में यह विशालकाय मूर्ति अत्यंत आकर्षण का विषय होगी .  

सारांश 

  1. तो मित्रो आपने जाना कि आने वाले समय में अयोध्या में भव्य श्री राम जी की विशालकाय मूर्ति का निर्माण हो जायेगा जो दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति होगी . यह अयोध्या की शान को बहुत बढ़ाएगी .    आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी .

Post a Comment

Previous Post Next Post