भगवान शनि के प्रसिद्ध और मुख्य मंदिर

Top 5 Famous Temples Of Shani Devta in India . आइये जानते है भारत में स्थित भगवान शनि देव के मुख्य मंदिरों के बारे में | शनि देव मृत्यु के देवता यमराज के भाई और भगवान सूर्य के पुत्र है | इन्हे जगत का न्यायधिकारी की भूमिका प्रदान की गयी है | यह ऐसे देवता है जो मनुष्यों के कर्मो के अनुसार इसी जीवन में फल देते है | इन्होने भगवान शिव की घोर तपस्या करके नवग्रह में सबसे बड़े महिमापूर्ण ग्रह का पद प्राप्त किया | आइये जानते है भारत में स्थित भगवान शनिदेव के प्रसिद्ध और विख्यात मंदिरों के बारे में |

shani dev ke prasidh mandir

माँ लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर कौनसे है ? 

श्री राम जी के भारत में प्रसिद्ध मंदिर कौनसे है 

1) शनि शिंगणापुर मंदिर

शनि शिंगणापुर भारत का सबसे प्रसिद्ध शनि मंदिर है | इस मंदिर से जुडी कथा के अनुसार एक बार तेज वर्षा में एक काले रंग की शीला शिंगणापुर गाँव में आ जाती है | अगले ही दिन शनिदेव सपने में उस गाँव में किसी को बताते है की वे अब इस गाँव में अपना मंदिर चाहते है . इसके बाद यहा इस विशालकाय काले पत्थर को शनि के रूप समझ कर मंदिर बनाया जाता है .

शनि शिंगनापुर

गाँव वाले इस प्रतिमा के ऊपर छत भी डलवाना चाहते है पर हर बार छत डालने का कार्य निरस्त हो जाता है . शनि देव की यह मर्जी समझकर छत डालने का विचार मन से हटा दिया जाता है . आज भी शनि देवता खुले आसमान के निचे ही विराजित है .

2) जूनी शनि मंदिर इंदौर

मध्यप्रदेश की सुन्दरतम नगरी इंदौर में शनिदेव का प्राचीन व चमत्कारिक मंदिर जूनी में स्थित है। इस मंदिर के पीछे एक कथा है जिसमे पंडित गोपालदास को स्वप्न में दर्शन देकर शनि देव मंदिर बनवाने की बात कहते है |

जुनी शनिदेव मंदिर इंदौर

 गोपालदास जी अंधे होते है पर शनि कृपा से उसी रात उन्हें उनकी आँखे मिल जाती है | बताये गये टीले को खोदने पर शनि देव की प्रतिमा मिल जाती है | तब फिर धूम धाम से मंदिर की स्थापना की गयी और आज यह देश के मुख्य शनि मंदिरों में से एक है |

3) शनि शनिचरा पर्वत मंदिर मुरैना

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीकी एंती गांव में शनिदेव का मंदिर स्तिथ है | मंदिर का सम्बन्ध रामायण काल से बताया गया है | लंका से रावण की कैद से मुक्त करवाकर हनुमान जी ने शनि देव को इस स्थान पर प्रक्षेपित कर दिया था | 

शनि देव मंदिर मुरैना

यहा वो फिर शिला के रूप में प्रतिष्ठत हो गये | आज भी वो गड्ढा यहा मौजूद है जो शनि देव के गिरने से यहा बना था | शनि अमावस्या और शनि जयंती पर यहा भक्तो की अपार भीड़ रहती है |

पढ़े :- भगवान शनि के शक्तिशाली मंत्र और जप करने का तरीका 

4) शनि मंदिर कोकिलावन

ब्रज भूमि पर यह भगवान शनिदेव जी का एक अति प्राचीन मंदिर स्थापित है। मान्यता है की इस जगह शनि देव ने कृष्ण के लिए घोर तपस्या की थी | 

kokila van shani mandir


शनि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण ने इसी वन में कोयल के रुप में शनि महाराज को दर्शन दिया | कोकिलावन शनि मंदिर का यह सुन्दर परिसर लगभग 20 एकड में फैला है। यह कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से 60 किमी की दुरी पर है |

मंदिर जाने की मुख्य सड़क पर आपको विशाल काय शनि देव की मूर्ति के दर्शन होंगे जिनके बायीं तरफ ही सड़क पर एक बड़ा सा द्वार बना हुआ है . यहा से तीन किमी की दुरी पर शनि देवता का कोकिलावन मंदिर है . 


kokilavan shani dham mandir

5) शनि धाम दिल्ली

यह मंदिर दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां शनि देव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है जो अष्टधातुओं से बनी है। यह कुतुबमीनार से 9 km की दुरी पर स्थित है | 

ShaniDham Mandir Delhi

श्री शनि धाम पीठेश्वर संत संत शिरोमणी श्री चरनुरागी ‘दात्ती’ मदन महाराज राजस्थानी जी ने मूर्ति का स्थिपित करने से पहले एक सौ करोड़ और बत्तीस लाख बार शनि मंत्रों का जाप किया गया था। इस कारण यह मंदिर अत्यंत पवित्र हो गया है |


सारांश 

  1.  इस आर्टिकल में आपने जाना कि भारत में भगवान शनि के प्रसिद्ध और मुख्य मंदिर कौनसे है जहाँ उमड़ती है शनि भक्तो की भीड़ . हमने इन सभी मंदिरों के बारे में आपको बताया है .  आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी. 

कैसे और क्यों शनिदेव हुए अपंग जाने कथा

शनिवार के दिन लोहा भी नही खरीदना चाहिए

क्यों सरसों का तेल शनिवार को शनि देव पर चढ़ाना चाहिए 


Post a Comment

Previous Post Next Post