29 सितंबर से पितृ श्राद्ध पक्ष शुरू , जाने किस तिथि को कौनसा श्राद्ध है – 2023

15 दिनों का यह समय अपने पितृ देवी देवताओ को याद और प्रसन्न करने का माना गया है | आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से पितृ पक्ष श्राद्ध आरंभ होता होता है सर्व पितृ अमावस्या तक चलता है | जो इस साल 2023 में 29 सितंबर से 14 अक्टूबर  तक चलेगा। बता दे अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को इस बार सूर्य ग्रहण भी लग रहा है . 

कब से है पितृ पक्ष 2023


पितरो के निर्मित श्राद्ध निकालकर ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाता है और अपनी क्षमता अनुसार वस्त्र धन का दान देकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है | शास्त्रों में बताया जाता है की इससे परिवार के सदस्यों का पितृ दोष कम होता है और पितृ प्रसन्न होते है |

किस तिथि 2023 को कौनसा श्राद्ध है जाने

पितृपक्ष श्राद्ध तिथि 2023

आइये जानते है कि श्राद्ध पक्ष में किस तिथि और किस तारीख पर कौनसा श्राद्ध पड़ रहा है .


श्राद्ध तिथि श्राद्ध की तारीख 
पूर्णिमा श्राद्ध 29 सितंबर 2023
प्रतिपदा  श्राद्ध 30 सितंबर 2023
द्वितीया श्राद्ध 1 अक्टूबर 2023
तृतीया श्राद्ध 2 अक्टूबर 2023
चतुर्थी श्राद्ध 3 अक्टूबर 2023
पंचमी श्राद्ध 4 अक्टूबर 2023
षष्ठी श्राद्ध 5 अक्टूबर 2023
सप्तमी श्राद्ध 6 अक्टूबर 2023
अष्टमी श्राद्ध 7 अक्टूबर 2023
नवमी श्राद्ध 8 अक्टूबर 2023
दशमी श्राद्ध 9 अक्टूबर 2023
एकादशी श्राद्ध 10 अक्टूबर 2023
द्वादशी श्राद्ध 11 अक्टूबर 2023
त्रयोदशी श्राद्ध 12 अक्टूबर 2023
चतुर्दशी श्राद्ध 13 अक्टूबर 2023
पूर्णिमा श्राद्ध 14 अक्टूबर 2023

किस तिथि को किसका श्राद्ध निकाले ? 

दोस्तों हमारे प्रियजन जिस तिथि को खत्म होते है उस तिथि के आधार पर ही श्राद्ध पक्ष में उस तिथि पर उनका श्राद्ध निकाला जाता है . जैसे आपके दादाजी का स्वर्गवास चतुर्थी तिथि पर हुआ तो आपको श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी तिथि पर ही उनका श्राद्ध निकालना होगा . 

जिस व्यक्ति के मरने की तिथि हमें पता ना हो तो उनके लिए हम सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध निकाल सकते है . 



Other Similar Posts

पितृ आरती पितरो की पूजा में जरुर ले काम मे

कैसे करे पितृ दोष दूर , पितृ शांति के उपाय

पितरो की तस्वीर से जुड़े नियम और बातें 

Post a Comment

Previous Post Next Post