शनिवार 4 चीजें पानी में डालकर नहाने से दूर हो सकता है शनि दोष


Shanivar Ko Pani Me Ye Char Chije Dalkar Kare Shani Dosh Dur ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस पर भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है, वह व्यक्ति अपने जीवन के उस समय अवधि में मानसिक शारीरिक कठिनाइयों का सामना करता है |

shaivaar ko paani me ye daalkar nahaye

 शनि न्याय के देवता है और व्यक्ति के किये गये कर्मो का न्याय इसी अवधि में करते है | आज हम आपको कुछ ऐसे शनिवार के उपाय बताने जा रहे है जो नहाने के पानी से जुड़े हुए है | इन्हे हर शनिवार के दिन करके आप शनि दोषों को कम कर सकते है |

>> धन लाभ के लिए करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय

शुक्रवार को पाने में डाले ये चार चीजे

– शनिवार से पहले आने वाले शुक्रवार की रात को एक धोई हुई बाल्टी में शुद्ध पानी भरे और इसमे शनि देव को प्रिय यह चार चीजे डाले | यह चीजे है :- काले तिल, काली उड़द, लौंग और नीले लाजवंती के पुष्प | इस पानी को रात भर रखे और अगले दिन शनिवार को इसे चलनी से छान ले |

kaale teel ke paani se nahaye

इस पानी को अब आप नहाने के रूप में काम में ले | साथ ही नीचे लिखे शनि के चमत्कारी मंत्र बोलते रहें-

मंत्र १.

~ऊं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम् ।।

मंत्र २.

~ ऊं शं शनैश्चराय नम:

मंत्र ३. 


~ऊं प्रां प्रीं प्रौं सं: शनिश्चराय नम:


नहाने के बाद काले कपड़े धारण कर पास के शनि मंदिर में जाकर एक सरसों के तेल का दीपक जलाये और शनिदेव की पूजा करें।

शनि मंदिर में चप्पलो , सरसों के तेल का दान करे | शनि देव के 108 नामो का पाठ करे |

शनि देव पीपल के पेड़ में भी निवास करते है अत: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के निचे एक सरसों के तेल का दिया जरुर जलाकर आये |

Other Similar Posts

>>पीपल के 11 पत्ते की माला का अचूक हनुमान जी का टोटका

>>घर को बुरी नजर से बचाने के आसान उपाय टोटके

Post a Comment

Previous Post Next Post