मछली पालने का पात्र ( एक्वेरियम ) को घर में रखने के मुख्य लाभ

Vastu Tips For Aquarium in Hindi 

आज हर कोई यही चाहता है उनके घर में सुख समृधि दिनों दिन बढे | इसके लिए वो वास्तुशास्त्र और चाइनीज फेंग शुई के टिप्स अपने घर ऑफिस और व्यापार में लगा रहे है और उसका लाभ भी पा रहे है | यदि आप भी वास्तुशास्त्र और फेंगशुई से अभी तक अनजान है तो जरुर पढ़े वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर कैसा हो |

Fish Aquarium in hindi


क्या होता है एक्वेरियम ?

एक्वेरियम एक काँच का पारदर्शी पात्र होता है जिसमे बहुत सारी मछलियाँ पानी में रहकर अपना खेल खेलती रहती है | यह उनका घर या आशियाना होता है | रंग बिरंगी मछलियों को देखना बहुत सुखद अनुभव देता है | यह घर की खूबसुरती में चार चाँद लगा देता है | इसके वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत फायदे भी है |

macchli palane ka eqkwariyam laabh


एक्वेरियम रखने के फायदे :

१) घर में एक्वेरियम रखने से मछलियों के साथ जल तत्व भी चलता है जिससे सकारात्मक उर्जा में बढ़ोतरी होती है और इससे घर में सुख समृधि भी बढती है |

२) घर में यदि किसी को मानसिक तनाव है तो आप एक्वेरियम के पास आकर कुछ देर बैठ जाये फिर मछलियों की पानी में लीला देखना शुरू कर दे , आपका तनाव जल्द ही कम हो जायेगा |

३) एक्वेरियम में पानी के रूप में जल तत्व , कंकर मिट्टी के रूप में थल तत्व और लाइट के रूप में अग्नि तत्व और वायु के रूप में वायु तत्व मौजूद रहता है |

४) मछली को घर में पालना लक्ष्मी को प्रसन्न करने के समान है | इन्हे दाना पानी देना शास्त्रों में धर्म के तुल्य बताया गया है | जिस घर में इनका वास होता है वहा निर्धनता कभी नही आती |

एक्वेरियम को किस दिशा में रखे :

घर में एक्वेरियम को रखते समय दिशा का ज्ञान होना जरुरी है | सही दिशा में रखने पर ही यह आपको लाभ देता है | इसे पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखे । कभी भी इसे आप दक्षिण दिशा की तरफ ना लगाये | इसे किसी कमरे के मध्य भी ना लगाये | इसे हमेशा एक दीवार के कोने में ही रखे जहा से हवा और प्रकाश आता हो |

इसे शयन कक्ष (बेडरूम ) या रसोई में नही रखे |

एक्वेरियम से जुड़े मुख्य नियम :

एक्वेरियम में कितनी मछली रखे : एक्वेरियम में आठ मछलियाँ और एक काली मछली रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद है | 9 संख्या को अति शुभ माना गया है | यदि कोई मछली मर जाती है तो उसे तुरंत हटा कर दूसरी मछली उसी तरह की एक्वेरियम में डाल दे |

गोल्ड फिश (Golden Fish ) : फेंग शुई के जानकार के अनुसार एक्वेरियम में एक Golden Fish को रखना अधिक कारगर साबित होता है |

Post a Comment

Previous Post Next Post