शिव जी की 111 फीट ऊँची प्रतिमा गुजरात में 

Great Lord  Shiv Idol 111 Feet Golden in Gujarat .  शिवरात्रि के महा पावन दिन साल 2023 में शिव भक्तो की भीड़ अपने शहर के सबसे बड़े देव की स्वर्णमंडित प्रतिमा के दर्शन करने को उभरेगी जो गुजरात के वडोदरा में कल अनावरित होगी .  आज से 26 साल पहले इस प्रतिमा कोबनाने का कार्य शुरू हुआ था जो साल 2002 में संपन्न हुआ और फिर अब इस पर सोने की चमक ला दी गयी है . 

shiv prtima vadodara


आज हम इस विशालकाय सोने की शिव प्रतिमा ( Lord Shiva Gold Idol in Vadodara Gujarat   ) के बारे में जानेंगे . 

कहाँ है यह प्रतिमा 

यह शिवजी की स्वर्ण आभा वाली 111फीट ऊँची प्रतिमा गुजरात के वडोदरा में बनाई गयी है . इस मूर्ति को वडोदरा के बीचोबीच स्तिथ  सूरसागर झील (SoorSagar Lake) के मध्य में बनाया गया है .

shiv idol golden in vadodara


कब बनाई गयी थी यह  प्रतिमा 

इस प्रतिमा का निर्माण साल 1996 में ही शुरू हो गया था . इसके बाद श्याम रंग की यह प्रतिमा 2002 में पूर्ण हुई और देश की सबसे भव्य और ऊँची शिव प्रतिमाओ में से एक थी .

shiv prtima pahle ki


अब 20 साल बाद इस शिव प्रतिमा को स्वर्ण रंग में सुशोभित किया गया है . 

इस मूर्ति को 23 खम्भों के सहारे खड़ा किया गया है जो जमीन में 75 फीट गहरे है .

Shiv ji 108 Prtima


शिव प्रतिमा की विशेषता 

इस विशालकाय शिव प्रतिमा को बनाने में लगभग 3 साल का समय लगा है जबकि यदि इसकी लागत की बात की जाये तो इसमे 12 करोड़ तक खर्च हुए है . यह मूर्ति 111 फीट ऊँची है जिस पर सोने का आवरण चढ़ाया गया है . मूर्ति में 17 से लेकर 18 किलो तक सोने की धातु को काम में लिया गया है . 

मूर्ति में सोना चढ़वाने का कार्य एन आर आई शिव भक्तो के द्वारा दिए गये दान से संभव हो पाया है .  यह मूर्ति यहा सर्वेश्वर महादेव के नाम से जानी जाती है . 

 शिवरात्रि पर होगा अनावरण 

शिव पार्वती के विवाह के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर इस मूर्ति का अनावरण 18 फ़रवरी 2023 को किया जायेगा . इसके बाद यह मूर्ति सभी के दर्शनार्थ उपलब्द रहेगी . महा शिवरात्रि 2023 पर गुजरात के मुख्य मंत्री भूपेन्द्र पटेल जी इसका अनावरण करेंगे . 

सारांश 

  1. दोस्तों गुजरात के वड़ोडरा शहर में सोने का आवरण चढ़ी 111 फीट ऊँची प्रतिमा इस साल 2023 पर शिवरात्रि के बाद दर्शन देती नजर आएगी . इस विशाल महादेव की  प्रतिमा से जुड़ी जरुरी बाते यहा हमने बताई है . आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी .  


Post a Comment

Previous Post Next Post