होली इन पांच बातो के बिना अधूरी है

Holi Festival Kin 5 Chijo Ke Bina Hai Adhura . होली का त्यौहार हर्ष उल्लास उमंग और खुशियों का है | रंग और मिठाइयाँ इसमे चार चाँद लगा देते है | हर उम्र के व्यक्ति इस रंग भरी होली का आनंद लेते है | होली के त्योहार को दो दिन दो अलग अलग रूपों में मनाया जाता है . पहला दिन होलिका दहन और दूसरा दिन होता है रंग भरी होली जिसे हम रंगपंचमी (धुलंडी) के नाम से भी जाते है . 

इस साल 2023 में होली और रंगपंचमी 7 , 8 मार्च को आ रही है . 

holi kaise adhuri hai

१) रंग और गुलाल :

होली पर रंग और गुलाल सबसे पहले याद किये जाते है | इनके बिना होली अधूरी होती है | यह सभी रंगों के मिलते है पर सबसे ज्यादा प्रिय गुलाबी और लाल रंग को माना जाता है | यही कारण है कि होली को हम रंगों का त्योहार कहते है .

२) गुजिया मिठाई :

धुलंडी पर रंगों से रंगे हो आप और फिर गुड़ियाँ खाने को मिले , तो मन खिल उठता है | धुलंडी पर सबसे ज्यादा चाव गुजिया खाने का है | गुजिया मावे और मैदा से बनती है जिसमे किसमिस भी डाली जाती है | इसके अलावा उत्तर भारत में खीर भी इस दिन खूब बनाई जाती है .

३) कर्णप्रिय होली के संगीत चंग की छाप :

चंगों की चाप पर गुलाल से रंगे भक्त होली के लोकगीत गा कर होली को यादगार बना देते है | कही DJ लगाकर नाच गान का कार्यक्रम रखकर होली का आनदं लिया जाता है | कई जगह होली के कुछ दिन पहले से ही ढपली और चंग बजाये जाते है और होली और राधे कृष्णा के भजन गाये जाते है . कई जगह इवेंट लगाकर पूल सेट किया जाता है और एंट्री पास के द्वारा आप यहा होली खेल सकते है . यहा आपको बॉलीवुड , हॉलीवुड हर तरह के DJ पर गाने सुनने को मिलते है .

holi dance


४) राधे कृष्ण के संग होली :

रंग भरी होली पर राधे कृष्णा के साथ भक्त होली खेलते है | होली खेलने के लिए पुष्प गुलाल और अबीर काम में ली जाती है | वृन्दावन और मथुरा के मंदिरों में भक्तो के साथ गुलाल और पुष्पों की होली खेली जाती है . कहते है की कृष्ण भगवान बरसाने में राधा और उनकी सखियों के संग होली खेला करते थे . काशी नगरी में राख से होली महाकाल के भक्त खेलते है .

राधे कृष्णा होली के रंग

५) एक दुसरे को शुभकामनाये :

लोग एक दुसरे के गले लगकर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए देते है की उनके जीवन में सुख समर्धि और शांति बने रहे | कही कही ठंडाई पिलाकर भी स्वागत किया जाता है |

सारांश 

  1.  होली का पर्व खुशियों का और रंग से जुड़ा हुआ है . आइये जानते है कि होली का त्योहार किन चीजो के बिना अधुरा है और कौनसी चीजे इसमे चार चाँद लगाती है . 

Post a Comment

Previous Post Next Post