जानिए शुभ मुहूर्त होली का 2023 और किसे कहते हैं ‘होली का डंडा’
Holi Ka Danda Kya Hota Hai . होली मुख्यत दो दिन का त्योहार है जो फाल्गुन मास में आता है . | जिसमे एक शाम को होलिका दहन तो अगले दिन रंगभरी होली ( धुलंडी ) होती है | होलिका दहन के दिन से बहुत दिन पहले होली का डंडा रोपा जाता है | आइये जानते है कि क्या होता है होली का डंडा और इसके महत्व के बारे में |
क्या होता है होली का डंडा
कहते है होली का डंडा रोपने के बाद शुभ मंगल कार्य बंद हो जाते है | यह डंडा भक्त प्रह्लाद का प्रतिक होता है | होलिका दहन के ठीक पहले इसे आग से सुरक्षित निकाल लिया जाता है | जैसे प्रहलाद अपनी बुआ होलिका से बच गया था |
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2023 -Holika Dahan Shubh Muhurat
इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 07 मार्च को है उसी दिन होलिका दहन 07 मार्च को ही होगा . यदि होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की बात करे तो यह शाम 06 बजकर 24 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इस बीच 2 घंटे और 27 मिनट के माध्यम आप होली जला सकते है .
होलिका दहन मुहूर्त : 18:24 से 20:51 तक अर्थात 2 घंटे 27 मिनट तक शुभ मुहूर्त है .
कब लगाया जाता है होली का डंडा –
यह होली का डंडा फाल्गुन पूर्णिमा अर्थात होली के ठीक एक महीने पहले माघ पूर्णिमा के दिन पुरे विधि विधान से रोपा जाता है | हालाकि आज कल तो लोग इसे मुख्य होली के दिन ही रोपने लग गये है | डंडा रोपने के बाद १ माह तक विवाह और शुभ कार्य बंद कर दिए जाते है | डंडा रुपने के बाद लोग रोज इस जगह एकत्रित होकर चंग की ढाप पर होली के भजन गाते है | होली का डंडा एक प्रकार का पौधा होता है, जिसे सेम का पौधा कहते हैं.
मुख्य दिन होली के दिन महिलाये होलिका की पूजा करती है और उपले चढ़ाती है | होलिका में नारियल और सात धान चढाने की भी परम्परा है | महिलाये फिर इसे जल से अर्ध्य लेकर इसके चारो और परिक्रमा लगाती है और सुख समृधि की प्राथना करती है |
सारांश
- होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को जलाई जाती है पर इसका डंडा पुरे एक माह पहले प्रहलाद के रूप में लगा दिया जाता है . इसके बाद एक महीने तक कोई मांगलिक कार्य नही होते है . तो इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि साल 2023 में होली का डंडा कब लगाया गया है .
Post a Comment